उत्तराखंड में रिश्ते हुए कलंकित! मामा ने सात साल की मासूम से किया दुष्कर्म, मां के सामने बिलख पड़ी..

मुंहबोले मामा पर सात वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। बालिका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Share

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले में इंसानियत और मामा भांजी के रिश्ते को शर्मसार करने का एक मामला सामने आया है। Minor Rape Case In Rudrapur जसपुर में मुंहबोले मामा पर सात साल की बच्ची से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी मासूम को चीज दिलाने के बहाने घर से ले गया था। पुलिस को सौंपी गई तहरीर में एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी बहन का विवाह पास के गांव में हुआ था। बहन के घर के पास ही आरोपी का घर है। जिस कारण आरोपी उनके घर आया जाया करता था। बच्चे उसे मामा कह कर पुकारते थे।

23 अप्रैल को आरोपी उनके गांव आया था। देर शाम वह बच्ची को दुकान से चीज दिलाने के बहाने बगीचे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब बच्ची घर पहुंची तो वह खून से लथपथ थी। जिसके बाद मासूम ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद मासूम के पिता ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। एसपी काशीपुर अभय प्रताप सिंह ने बताया की नाबालिग से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया था मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।