Result 2026 कौन बना टॉपर? | Board Result | Intermediate | High School | Topper | Uttarakhand News

Spread the love

उत्तराखंड में शिक्षा के क्षेत्र की ये सबसे बड़ी खबर है, उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है और इस बार भी नतीजों ने सबको चौंका दिया है। प्रदेश की टॉपर्स लिस्ट में एक बार फिर बेटियों ने अपना दबदबा कायम रखा है, और मेहनत, लगन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ सफलता का नया इतिहास रच दिया है तो आखिर कौन बना इस बार उत्तराखंड का टॉपर? किसने हासिल किया पहला स्थान और कैसे रहा इस बार का रिजल्ट पूरी जानकारी मेरी खास रिपोर्ट में। दोस्तो दोस्तो उत्तराखंड बोर्ड का हाईस्कूल और इंटर का रिजल्ट घोषित हो गया है। हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 92.10% रहा, इस बार भी बोर्ड परीक्षा में बेटियों का दबदबा रहा। बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 96.07 रहा. बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 88.03 दर्ज किया गया है। दोस्तो गौर करने वाली बात ये है कि इस बार भी बेटियां बेटो से आगे निकलती दिखाई दीं हैं, थोड़ा गौर कीजिएगा।

इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम 85.11% रहा, इसमें भी बालिकाओं ने बाजी मारी है। बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 88.09 रहा। लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 81.93 रहा है। सीएम धामी और शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने सफल छात्र छात्राओं को बधाई दी है. असफल रहे छात्र-छात्राओं से हिम्मत नहीं हारते हुए फिर से मेहनत करने को कहा है। दोस्तो अब बात आती है उन होनहारों की दोस्तो टॉपर्स की बात करूं तो ये रहे हाईस्कूल के टॉपर्स हाईस्कूल में अक्षत गोपाल, एमपी हिंदू इंटर कॉलेज, रामनगर (नैनीताल) ने 500 में से 491 अंक (98.20%) हासिल कर पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं ईशान कोठारी (उत्तरकाशी) और भूमिका पांडे, जीआईसी खेरना (नैनीताल) ने 500 में से 490 अंक (98%) हासिल कर संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दोस्तो परीक्षा परीणाम आने के बाद जहां अक्षत गोपाल के घर में खुशी का माहौल था तो वहीं अक्षत गोपाल ने भी अपनी सफता का राज बतया।

दोस्तो इसके बाद बारी आती है बेटियों की खास बात ये रही कि भूमिका पांडे ने बालिकाओं की मेरिट सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया। इसके अलावा योगेश जोशी, मंडल-रामबाग (बागेश्वर) ने 500 में से 489 अंक (97.80%) हासिल कर प्रदेश की मेरिट सूची में तृतीय स्थान प्राप्त किया। दोस्तो यहां आपको ये भी बाता दूं कि इस साल का हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा का परिणाम पिछले साल की तुलना में 1.33 बिंदु प्रतिशत बेहतर रहा। हाईस्कूल परीक्षा 2026 में बागेश्वर जनपद कुल 96.98 प्रतिशत रिजल्ट के साथ उत्तराखंड में पहले स्थान पर रहा। हाईस्कूल की परीक्षा में 1,08,983 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए थे। इनमें से 100373 छात्रा छात्राएं पास हुए हैं, अब बात करता हूं 12वीं की तो गौर कीजिगा।

दोस्तो – ये हैं इंटरमीडिएट के टॉपर्स। इण्टरमीडिएट परीक्षा-2026 का कुल परीक्षाफल 85.11% रहा है। इसमें बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 81.93 औप बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 88.09 रहा. सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज बागेश्वर की गीतिका पंत और भंजूराम अमर इंटर कॉलेज भूरारानी, उधम सिंह नगर की छात्रा सुशीला मेहंदीरत्ता ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 490/500 कुल 98.00 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की श्रेष्ठता सूची में संयुक्त रूप से सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। दोस्तो गीतिका पंत की करूं तो अपने सफल होने पर क्या कहा वो भी देखिए। इतना ही नहीं दोस्तो गीतिका परिवार में जहां खुशी की लहर दौड़ी तो वहीं गीतिका के स्कूल के शिक्षक भी परीक्षा परिणाम को देखकर गदगद दिखाई दिए। दोस्तो तो ये थी आज की बड़ी खबर उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के परीक्षा परिणामों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि मेहनत और लगन के आगे कोई भी लक्ष्य बड़ा नहीं होता।हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों ही परीक्षाओं में जहां बेटियों ने अपना दबदबा कायम रखा, वहीं प्रदेशभर के होनहार छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर उत्तराखंड का मान बढ़ाया है।अब देखने वाली बात यह होगी कि ये टॉपर्स आगे अपने सपनों को किस ऊंचाई तक लेकर जाते हैं और प्रदेश का नाम किस तरह रोशन करते हैं।