दोस्तो ना चौका, ना छक्का फिर भी बना दिया महा रिकॉर्ड! ऋषभ पंत ने टैक्स के मैदान में मारी ऐसी बाजी कि पूरा उत्तराखंड रह गया हैरान। दोस्तों, क्रिकेट के मैदान पर बल्ले से रिकॉर्ड बनाने वाले ऋषभ पंत ने अब मैदान के बाहर भी ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जिसकी चर्चा पूरे उत्तराखंड में हो रही है, ना कोई मैच, ना कोई पारी फिर भी बन गए नंबर-1! आखिर ऐसा क्या किया ऋषभ पंत ने कि एक साल में ही जमा कर दिए 23.84 करोड़ रुपये?.. बताउंगा आपको पूरी खबर। जी हां दोस्तो जिस बल्ले से ऋषभ पंत ने दुनिया में नाम कमाया, अब उसी नाम की कमाई ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। मैदान से दूर रहकर भी पंत ने ऐसा कारनामा कर दिखाया, जहां उत्तराखंड में कोई दूसरा उनके करीब तक नहीं पहुंच पाया। दोस्तो भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने क्रिकेट के मैदान के साथ-साथ टैक्स भुगतान के मामले में भी नई मिसाल कायम की है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में ऋषभ पंत उत्तराखंड के सबसे बड़े व्यक्तिगत आयकरदाता बने हैं। उन्होंने 23.84 करोड़ रुपये आयकर जमा कर प्रदेश में व्यक्तिगत श्रेणी में पहला स्थान हासिल किया है।
वहीं, दोस्तो अगर बात नॉन-कॉरपोरेट श्रेणी और कॉरपोरेट श्रेणी की बात करूं तो, दोस्तो नॉन-कॉरपोरेट श्रेणी में ऋषभ पंत पूरे उत्तराखंड में तीसरे सबसे बड़े करदाता रहे। दूसरी ओर कॉरपोरेट श्रेणी में ओएनजीसी (ONGC) ने 13,564 करोड़ रुपये आयकर का भुगतान कर पहला स्थान प्राप्त किया। दोस्तो 167वें आयकर दिवस के अवसर पर देहरादून स्थित ओएनजीसी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में आयकर विभाग ने प्रदेश के शीर्ष करदाताओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त, कानपुर अपर्णा करण ने किया। इस दौरान उत्तराखंड के टॉप-10 करदाताओं को सम्मानित किया गया, जिनमें ऋषभ पंत भी शामिल रहे। दोस्तो ऋषभ पंत का जन्म उत्तराखंड के हरिद्वार में हुआ था। उन्होंने 2016 अंडर-19 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन कर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींचा।
इसके बाद दोस्तो आईपीएल में दमदार बल्लेबाजी के दम पर उन्होंने भारतीय टीम में जगह बनाई और टी-20, वनडे व टेस्ट क्रिकेट में खुद को एक मैच विजेता खिलाड़ी के रूप में स्थापित किया। अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और शानदार विकेटकीपिंग के लिए सुर्खियों में रहने वाले ऋषभ पंत इस बार 23.84 करोड़ रुपये आयकर जमा करने के कारण चर्चा में हैं।उनका यह योगदान दर्शाता है कि वे न केवल खेल के क्षेत्र में बल्कि एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में भी अपनी भूमिका निभा रहे हैं। आयकर विभाग ने उन्हें प्रदेश के सबसे बड़े व्यक्तिगत करदाता के रूप में सम्मानित किया। तो दोस्तों, क्रिकेट के मैदान में चौके-छक्कों से करोड़ों दिल जीतने वाले ऋषभ पंत ने अब टैक्स भुगतान के मामले में भी एक नई मिसाल कायम कर दी है। 23.84 करोड़ रुपये आयकर जमा कर उन्होंने यह साबित किया है कि सफलता के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाना भी उतना ही जरूरी है।उत्तराखंड के लिए यह गर्व की बात है कि प्रदेश का एक बेटा आज खेल के साथ-साथ देश की अर्थव्यवस्था में भी इतना बड़ा योगदान दे रहा है। यही वजह है कि आयकर विभाग ने उन्हें प्रदेश के सबसे बड़े व्यक्तिगत आयकरदाता के रूप में सम्मानित किया।फिलहाल इस खबर पर आपकी क्या राय है? क्या ऋषभ पंत की यह उपलब्धि युवाओं के लिए एक नई प्रेरणा है? अपनी राय हमें कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें।अगर आपको यह वीडियो पसंद आया हो तो इसे लाइक, शेयर और चैनल को सब्सक्राइब करना बिल्कुल न भूलें।