हरिद्वार में विदेशी महिला के टैटू पर बवाल! लिखा ‘ॐ श्री महालक्ष्म्यै नमः’ | Uttarakhand News

Spread the love

उत्तराखंड के हरिद्वार में एक विदेशी महिला पर्यटक के पैर पर ‘ॐ श्री महालक्ष्म्यै नमः’ मंत्र का टैटू होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। सनातन धर्म में पवित्र मंत्रों और देवी-देवताओं के प्रतीकों को शरीर के निचले हिस्सों, विशेषकर पैरों पर अंकित करना अनुचित और धार्मिक मान्यताओं का अपमान माना जाता है। इस वीडियो के सामने आने के बाद स्थानीय धार्मिक और हिंदू संगठनों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है और सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर तीखी बहस छिड़ गई है। राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के पदाधिकारियों ने इस मामले में गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए टैटू आर्टिस्ट के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।