उधम सिंह नगर जनपद के पुलभट्टा थाना क्षेत्र में एक सरफिरे दामाद ने धारदार हथियार से अपने ससुरालियों पर हमला कर दिया। जिसमें युवक ने अपने ससुर, साली और साले पर पाटल से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। Youth Attack On In Laws Family घायलों को उपचार के लिए रुद्रपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने पूरे मामले में जाँच शुरू कर दी है।बताया जा रहा है पुलभट्टा थाना क्षेत्र की सिरौलीकला के रहने वाले उस्मान के द्वारा अपनी पुत्री शब्बो का निकाह 4 वर्ष पहले फरीदपुर बहेड़ी बरेली उत्तरप्रदेश के रहने वाले जीशान के साथ किया था। निकाह के कुछ दिन बाद से ही जीशान शब्बो को परेशान करने लगा, कई बार समझाने के बाद भी जीशान नहीं मना तो 4 माह पूर्व शब्बो अपने मायके आकर रहने लगी। इस बीच जीशान कई बार आकर शब्बो ले जाने की जिद करता रहा, लेकिन परिजनों के द्वारा अपनी बेटी को दामाद के साथ नहीं भेजा, जिस पर आज सुबह जीशान धारदार हथियार लेकर अपनी ससुराल पहुंचा गयाऔर ससुरालयों पर हमला कर दिया। हमले में ससुर उस्मान के हाथ की उंगलियां कटी है, जबकि उसने साले के कंधे बार किया और साली बानौ पर भी हमला किया गया। इस दौरान जीशान की पत्नी शब्बो ने घर में छुपकर अपनी जान बचाई, हमले से घर में चीख पुकार मच गई और आसपास के लोग इकट्ठा हुए जिसके बाद आरोपी जीशान मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। रुद्रपुर के एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी ने बताया घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players