टिहरी: प्रेम-प्रसंग में युवक की ह’त्या, इलाके में सनसनी | Uttarakhand News

Spread the love

टिहरी जनपद के थाना लम्बगांव के अंतर्गत खोलगढ़ में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है।दरअसल थाना लम्बगांव के अंतर्गत खोलगढ़ में प्रेम-प्रसंग के चलते अनुसूचित जाति के एक युवक की हत्या होने का मामला सामने आया है। Deval Village Youth Murder जानकारी के अनुसार देवल गांव केतन पुत्र धनपाल लाल को खोलगढ़ गांव की सामान्य वर्ग की एक युवती से प्रेम करता था। देर रात को युवती के फोन से युवक केतन को अपने गांव ख़ोलगढ़ बुलाया, तो युवक अपने दोस्त दिवाकर के साथ लड़की के घर पंहुचा। जहां उनके साथ लड़की के परिवारजनों ने मारपीट की गई इसमें केतन की मौत हो गई। और दूसरा युवक दिवाकर घायल हो गया।

घटना की सूचना मृतक के परिजनों को लड़की के परिजनो के द्वारा मिलने के बाद परिनारजन सीएचसी चौंड अस्पताल केतन को घायल अवस्था में लाए। डॉक्टरों के इलाज करने के दौरान आधे घंटे मे ही केतन ने दाम तोड़ दिया। डॉक्टर ने मृत घोषित किया। जबकि एक अन्य घायल युवक को परिजन जिला अस्पताल बौराड़ी मे इलाज के लिए भर्ती कराया। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है साथ ही परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करने की मांग की।

वहीं मामले को गंभीरता से देखते हुए और परिजनों के तहरीर के आधार पर थाना लम्बगांव में लड़की के पिता यशवीर सिंह पंवार सहित अन्य तीन लोगों के खिलाफ नाम जड़ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने लड़की के पिता यशवीर सिंह पंवार को गिरफ्तार कर दिया है। पुलिस में विभिन्न धाराओं में मुकदमा विभिन्न धाराओं 103(1), 3(5) बीएनएस एवं 3(2)(v) एससी/एसटी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। एसएसपी ने जांच अधिकारी पुलिस उपाधीक्षक महेश लखेड़ा के सुपुर्द की गई है। त्वरित कार्रवाई केलिसे एसएसपी न टीमें गठित की गई व साथ ही एफएसएल टीम को महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलन हेतु निर्देशित किया गया। विवेचना के क्रम में त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्तों को पूछताछ के लिए पुलिस ने लड़की के पिता यशवीर सिंह एंव अन्य हिरासत को लिया गया है।