पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का निधन पर उत्तराखंड में सात दिन का राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने 26 दिसंबर 2024 को 92 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। मनमोहन सिंह के निधन पर उत्तराखंड में सात दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है।

Share

पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर उत्तराखंड की धामी सरकार ने राजकीय शोक घोषित किया है। इसको लेकर शासन द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। Manmohan Singh Death News आदेश के मुताबिक, 1 जनवरी 2025 तक राजकीय शोक के दौरान प्रदेश में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। इसी के साथ कोई भी सरकारी मनोरंजक कार्यक्रम नहीं होगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी निर्देशों के क्रम में सामान्य प्रशासन सचिव विनोद कुमार सुमन ने शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी किया।

शासनादेश में अपर मुख्य सचिव समेत सभी प्रमुख सचिवों, विशेष प्रमुख सचिव, सचिवों, पुलिस महानिदेशक, मंडलायुक्तों, समस्त विभागाध्यक्षों एवं जिलाधिकारियों को निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। पूर्व प्रधानमंत्रियों के निधन पर सरकार राष्ट्रीय शोक की घोषणा करती है। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहता है और सरकारी कार्यालयों में अवकाश रहता है। हालांकि, स्कूल और अन्य संस्थानों के लिए अवकाश की घोषणा का फैसला राज्य सरकार पर निर्भर करता है। इसका मतलब है कि राज्य में स्कूल बंद रहेंगे या नहीं, इसका निर्णय वहां की सरकार खुद लेगी।