उत्तराखंड वेदर: कड़ाके की ठंड ने बढ़ाई दुश्वारियां, इन पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी का अंदेशा

मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में उत्तरकाशी रुद्रप्रयाग और चमोली जनपद में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

Share

उत्तराखंड में भीषण ठंड पड़ रही है। जिसे लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। सुबह और शाम की ठिठुरने वाली सर्दी लगातार परेशान कर रही है। Uttarakhand Today Weather Update राज्य में तीन गढ़वाल के पर्वतीय जिलों और दो कुमाऊं के उच्च स्थानों पर बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है। हालांकि मैदानी जिलों में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। खासतौर पर हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिले में लोगों को कोहरे के लिए एहतियात बरतने के सुझाव दिए गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में उत्तरकाशी रुद्रप्रयाग और चमोली जनपद में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसी तरह कुमाऊं के दो जिले पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भी 3000 मीटर या इससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की भविष्यवाणी की गई है।

हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर समेत आसपास के मैदानी क्षेत्रों में सुबह हल्का कोहरा छाया रह सकता है। उधर देहरादून नैनीताल और पौड़ी जनपद के मैदानी क्षेत्रों में भी हल्का कोहरा रहने की संभावना व्यक्त की गई है। इसके अलावा पर्वतीय क्षेत्रों में भी पाला पड़ने के संकेत दिए गए हैं। इसके लिए भी मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। बता दे, जनवरी में बर्फ से लकदक रहने वाली पहाड़ों का रानी मसूरी में इस साल अब तक एक भी बार बर्फबारी नहीं हुई है। इस कारण सर्दियों में मसूरी आने पाले पर्यटकों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। आमतौर पर मसूरी में जनवरी में काफी बर्फबारी होती थी। धनोल्टी-सुरकंडा में तो छह इंच से ऊपर बर्फ जम जाती थी, लेकिन इस साल चोटियों में भी सूखा है। बारिश न होने के कारण मसूरी में दो दिन पहले जंगल में आग तक लग गई थी।