उत्तराखंड में कड़ाके की सर्दी, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से मैदानी इलाकों में बढ़ी रही ठिठुरन..जानें मौसम का पूरा हाल

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश भर में मौसम शुष्क तो रहेगा, लेकिन शीतलहर के चलते पहाड़ से लेकर मैदान तक सुबह-शाम के समय ठंड सताएगी।

Share

उत्तराखंड में बीते दिनों जम कर बर्फबारी हुई है। पहाड़ों पर जमी बर्फ के साथ चलती ठंडी हवाओं ने लोगों की कंपकंपाना शुरू कर दिया है। Uttarakhand Weather Today 18 December अगले एक- दो दिनों में मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चलने से ठिठुरन बढ़ने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश भर में मौसम शुष्क तो रहेगा, लेकिन शीतलहर के चलते पहाड़ से लेकर मैदान तक सुबह-शाम के समय ठंड सताएगी। इसके अलावा दोनों समय के तापमान में गिरावट भी देखने को मिलेगी। उत्तराखंड के चारों धामों का तापमान मानइस में चला गया है. बदरीनाथ, केदारनाथ और यमुनोत्री में तो अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों ही माइनस में हैं।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। मैदानी क्षेत्रों खासकर हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। अन्य जिलों में पाला पड़ने की आशंका है। पारे में गिरावट आने से सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। मौसम में ठिठुरन बढ़ने से बच्चों में वायरल भी तेजी से फैल रहा है। ज्यादातर छोटे बच्चे वायरल की चपेट में आ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, इसका अधिक असर शाम के बाद ही दिख सकता है। बर्फबारी के बाद औली गुलजार हो गया है। पर्यटक बड़ी संख्या में औली पहुंचने लगे हैं। जोशीमठ और औली में बर्फबारी का पर्यटक जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। पर्यटक इन दोनों बर्फबारी में स्कीइंग करते नजर आ रहे हैं। औली जाने वाले मार्ग पर पाला और बर्फ जमने से लोगों को शुरू में दिक्कतें हो रही थी, लेकिन अब सड़क मार्ग को बीआरओ ने साफ कर दिया है। इसके बाद बड़ी संख्या में पर्यटक औली पहुंच रहे हैं।