दोस्तो धर्मनगरी हरिद्वार से एक ऐसा खौफनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने हूबहू बड़े पर्दे की फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ की याद दिला दी है। सोशल मीडिया पर जिस शख्स को एक बाहरी राज्य की युवती अपना हमसफर समझ रही थी, वो असल में छलावे और मजहबी साजिश का एक मोहरा निकला। खुद को ‘अमन’ बताकर प्यार का जाल बुनने वाला असल में शाहरुख निकला, जिसने न सिर्फ युवती का शारीरिक शोषण किया, बल्कि उस पर जबरन धर्म बदलने का भी भयानक दबाव बनाया। हरिद्वार पुलिस ने इस पूरे नेक्सस पर कड़ा प्रहार करते हुए मुख्य आरोपी को दबोच लिया है। हरिद्वार में ‘द केरल स्टोरी’: पहचान छिपाकर युवती से दोस्ती, फिर गंदा खेल !’अमन’ निकला शाहरुख, जबरन धर्म परिवर्तन कराने का था खौफनाक प्लान! लेकिन पुलिस ने खोल दिया बड़ा राज, दोस्तो ये सब हो रहा है हरि के द्वार हरिद्वार में दोस्तो पवित्र धर्मनगरी हरिद्वार के पथरी थाना इलाके से एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने पूरे उत्तराखंड को झकझोर कर रख दिया है। यह कहानी है सोशल मीडिया के उस मायाजाल की, जिसमें एक मासूम युवती को फंसाकर उसकी जिंदगी को नर्क बना दिया गया। दूसरे प्रदेश की रहने वाली एक युवती को क्या मालूम था कि फेसबुक और इंस्टाग्राम पर जिस ‘अमन’ नाम के लड़के से वो बात कर रही है, उसका असली नाम अमन नहीं बल्कि शाहरुख है और उसका मकसद सिर्फ दोस्ती नहीं, बल्कि एक बेहद घिनौना मजहबी एजेंडा है। दोस्तो पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, शाहरुख ने अपनी असली पहचान छिपाकर खुद को हिंदू नाम ‘अमन’ बताया। युवती को प्यार के झूठे जाल में फंसाया और फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ बार-बार घिनौनी वारदात को अंजाम देता रहा, लेकिन बात सिर्फ यहीं खत्म नहीं हु।
जैसे ही पीड़िता को उसकी असली पहचान का पता चला, शाहरुख और उसके परिवार का असली चेहरा सामने आ गया। आरोपी शाहरुख, उसके भाई और उसकी मां ने मिलकर युवती पर अपना मजहब छोड़ने और जबरन धर्म परिवर्तन करने का खौफनाक दबाव बनाना शुरू कर दिया। दोस्तो इस मानसिक और शारीरिक टॉर्चर से तंग आकर पीड़िता ने आखिरकार हिम्मत जुटाई और हरिद्वार पुलिस की शरण ली। मामले की गंभीरता को देखते हुए हरिद्वार के एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने तत्काल एक्शन के निर्देश दिए। पथरी थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी शाहरुख, उसके भाई और मां समेत तीन लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया। पुलिस ने बिजली की फुर्ती से कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी शाहरुख को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया। दोस्तो एसएसपी के सख्त तेवरों से साफ है कि देवभूमि की फिजा खराब करने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। शाहरुख तो सलाखों के पीछे पहुंच चुका है, लेकिन उसके भाई और मां, जिन्होंने इस पूरी साजिश में उसका साथ दिया, उनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस अब शाहरुख के सोशल मीडिया अकाउंट्स और फोन कॉल डिटेल्स को भी खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या वो इस तरह की साजिश किसी और लड़की के साथ भी रच रहा था।
दोस्तो उत्तराखंड में जबरन धर्मांतरण और पहचान छिपाकर प्यार के जाल में फंसाने (लव जिहाद/द केरल स्टोरी जैसे मामलों) को लेकर कोई एक तय या एकीकृत सरकारी आंकड़ा तो सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है, लेकिन आरटीआई (RTI) और मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए कुछ बेहद चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए आते रहते हैं। दोस्तो जब से उत्तराखंड में सख्त धर्मांतरण विरोधी कानून लागू हुआ है, तब से लेकर अब तक प्रदेश के 13 जिलों में 62 से अधिक मामले (FIR) दर्ज किए जा चुके हैं। पिछले 1 साल का ट्रेंड देखे तो पुलिस और स्थानीय खुफिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले एक साल में देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर और नैनीताल जैसे मैदानी व मिश्रित आबादी वाले जिलों में ऐसे मामलों में तेजी देखी गई है। सोशल मीडिया (फेसबुक, इंस्टाग्राम) के जरिए पहचान छिपाकर (जैसे अमन बनकर शाहरुख) दोस्ती करने और बाद में जबरन धर्म बदलने का दबाव बनाने के दर्जनों मामले पुलिस फाइलों तक पहुंचे हैं। ये बताने के लिए काफी हैं कि देवभूमि की शांत वादियों में किस तरह डेमोग्राफी और धार्मिक मर्यादा को बदलने की गहरी साजिश रची जा रही है! कानूनन भले ही सरकार ने 10 साल तक की सजा का प्रावधान किया हो, लेकिन जमीनी हकीकत ये है कि सोशल मीडिया अब इन ‘शाहरुखों’ का सबसे बड़ा हथियार बन चुका है, जहां हर दिन कोई न कोई मासूम ‘अमन’ के छलावे का शिकार हो रही है!