उत्तराखंड के चमोली जिले में तमक नाले में बादल फटने के बाद आए सैलाब में BRO का बेली ब्रिज बह गया, लेकिन पोकलैंड मशीन ऑपरेटर जोगिंदर सिंह ने अपनी सूझबूझ से जान बचाई। जम्मू-कश्मीर के ऑपरेटर जोगिंदर ने मलबे और तेज बहाव के बीच फंसी मशीन को सुरक्षित किनारे पर लाकर गजब का संयम और जांबाजी दिखाई। जोगिंदर सिंह की इस जांबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद उत्तराखंड पुलिस के प्रभारी निरीक्षक (इंस्पेक्टर) देवेंद्र रावत ने जोगिंदर के पास जाकर उनके इस अदम्य साहस को सलाम किया। इंस्पेक्टर रावत ने जोगिंदर को गले लगाया और उनकी पीठ थपथपाते हुए कहा कि संकट के समय ऐसी हिम्मत दिखाना वाकई काबिले तारीफ है। स्थानीय लोग भी जोगिंदर की सूझबूझ की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं, जिन्होंने न सिर्फ अपनी जान बचाई बल्कि सरकारी संपत्ति को भी नुकसान होने से रोक लिया।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players