नई पहल: धूप में मशक्कत कर रहे जवानों को यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में मिलेगी राहत

Spread the love

हरिद्वार: विगत कई दिनों से पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ रही है जिससे हरिद्वार शहर भी अछूता नहीं है। तापमान 45 डिग्री से ऊपर की ओर अग्रसर है। ऐसे में धूप से तपती सड़कों और उससे निकलने वाली गर्म हवाओं के थपेड़ों को लगातार 6 से 8 घंटे फेस करते हुए पुलिस कर्मियों का यातायात एवं घाटों की व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना एक बड़ा चैलेंज होता है।

डीआईजी और एसएसपी हरिद्वार द्वारा भ्रमण के दौरान यातायात व्यवस्थाओं को संभाल रहे जवानों की परेशानी को समझते हुए नई पहल कर सीधी धूप से बचाव हेतु हैट डिजाइन कराया गया। जिससे ड्यूटी के दौरान जवानों की तेज धूप से बचाव के साथ-साथ ऑखें भी ठीक से खुल पाएं।

पहली खेप में मिली 250 हैट्स को मेला कंट्रोल भवन स्थित सम्मेलन कक्ष में सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के संबंध में आयोजित बैठक के दौरान मुरुगेशन व DIG गढ़वाल रेंज करन सिंह नगन्याल महोदय द्वारा उत्साहपूर्ण माहौल में जवानों को पहनाकर ड्यूटी पर रवाना किया। डीआईजी और एसएसपी हरिद्वार डाॅ0 योगेन्द्र सिंह रावत महोदय की इस नई पहल की उपस्थित सभी जन द्वारा प्रशंसा करते हुए कहा- “ये वाकई धूप में फायदेमंद है”