लोकसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच उत्तराखंड में कांग्रेस नेताओं का पार्टी छोड़ने का क्रम जारी है। कांग्रेस के तमाम बड़े नेता पार्टी के हाथ छुड़ाकर बीजेपी में भाग रहे है। Congress leader Pradeep Tiwari resigns अब कांग्रेस को नया झटका पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से लगा है। उत्तराखंड कांग्रेस के महासचिव प्रदीप तिवाड़ी ने पार्टी के समस्त पदों से इस्तीफा दे दिया है। प्रदीप तिवाड़ी के इस्तीफे से पौड़ी गढवाल लोकसभा सीट पर कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दरअसल कांग्रेस के प्रदेश महसचिव प्रदीप तिवाड़ी ने एक पत्र जारी कर इस बात की तस्दीक की है कि वे निजी कारणों से कांग्रेस पार्टी के समस्त पदों से इस्तीफा दे रहे हैं। प्रदीप तिवाड़ी वो पिछले 22 सालों से कांग्रेस के विभिन्न संगठनों में महत्वपूर्ण पदों को संभाल चुके हैं। वे हरीश रावत, गणेश गोदियाल के करीबी लोगों में गिने जाते रहे हैं। वहीं प्रदीप तिवाड़ी की पत्नी पूनम तिवाड़ी भी राजनीति में सक्रिय हैं। वे भी नगरपालिका श्रीनगर की पहली महिला नगरपालिका अध्यक्ष रही हैं। नगर निगम बनने के बाद से ही वो नगर निगम चुनावों में अध्यक्ष पद की मजबूत दावेदारों में गिनी जाती रही हैं। अब प्रदीप तिवाड़ी के कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस में हलचल मच गई है।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players