संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सर्विसेज एक्जाम के अंतिम नतीजे घोषित कर दिए हैं। यूपीएससी 2023 मेंस परीक्षा परिणाम में कुल 1016 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। Kuhoo Garg becomes an IPS officer उत्तराखंड के पूर्व डीजीपी अशोक कुमार की बेटी कुहू गर्ग ने सिविल सर्विसेज की परीक्षा पास कर ली है। आल इंडिया में उन्होंने 178वां रैंक पाया। उनका चयन आईपीएस के लिए हुआ। कुहू गर्ग बैडमिंटन की इंटरनेशनल खिलाड़ी भी हैं। जिन्होंने एशियाई चैंपियनशिप के साथ ही ओपन कैटेगरी के कई मेडल अपने नाम किए। कुहू गर्ग की प्रारंभिक पढ़ाई देहरादून स्थित सेंट जोसफ स्कूल से हुई है। इसके बाद उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई दिल्ली के एसआरसीसी कॉलेज से पूरी की। 6 वर्षों तक भारतीय बैडमिंटन टीम में सीनियर और जूनियर में खेल चुकी कुहू के पास 20 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय मेडल भी है। उनके पिता अशोक कुमार ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं देने के साथ-साथ उत्तराखंड राज्य के डीजीपी भी रहे हैं।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players