देहरादून में स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा!565 केस के बाद स्कूलों के लिए एडवाइजरी जारी!| Uttarakhand News

Spread the love

देहरादून जिले में स्वाइन फ्लू (H1N1) का ग्राफ तेजी से बढ़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने स्कूलों के लिए एक सख्त स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी की है। राज्य में संक्रमण के कुल मामले 565 तक पहुंच गए हैं, जिनमें से अकेले देहरादून में सबसे अधिक 372 मरीज सामने आए हैं। मौसम में हो रहे बदलाव और नमी के कारण वायरस के प्रसार में तेजी देखी जा रही है, जिसने अब तक जिले में 2 लोगों की जान ले ली है। वर्तमान में 78 सक्रिय मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारीने सभी स्कूलों को हाई अलर्ट पर रहने और बच्चों की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी गाइडलाइंस के अनुसार, स्कूलों में बच्चों और स्टाफ के लिए मास्क पहनना और हाथों को सैनिटाइज करना अनिवार्य करने की सलाह दी गई है। एडवाइजरी में साफ कहा गया है कि यदि किसी भी छात्र में सर्दी, खांसी या तेज बुखार जैसे फ्लू के लक्षण दिखते हैं, तो उन्हें स्कूल भेजने के बजाय घर पर ही आइसोलेट किया जाए।