नैनीताल-कर्णप्रयाग हाईवे पर अनियंत्रित होकर खाई में लटकी बस, 16 यात्री थे सवार

Spread the love

नैनीताल-कर्णप्रयाग हाईवे पर खेती इंटर कालेज के पास उत्तराखंड परिहवन निगम की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि बस अनियंत्रित हो कर खाई में लटक गई। Accident on Nainital-Karnprayag Highway हादसे के वक्त बस में बैठी सवारियों के बीच चीख-पुकार मच गई। मिली जानकारी के मुताबिक दोपहर में नैनीताल-गोपेश्वर परिवहन निगम की बस नैनीताल से गोपेश्वर की ओर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में वो हादसे के का शिकार हो गई। जिस से बस में सवार सवारियों की जान हलक में आ गई। हालांकि चालक की सूझ-बूझ से बड़ी दुर्घटना होते-होते बच गई। बड़ी मुश्किल से बाद में बस को जेसीबी की मदद से सड़क पर लाया गया। इस हादसे के बाद सवारियां बहुत डर गई थीं। पुलिस ने बताया कि बस में सवार सभी 16 सवारियां सकुशल है और उन्हें गोपेश्वर के लिए भेज दिया गया है।