Nainital Road Accident News: कालाढूंगी नैनीताल मार्ग पर बीते देर रात एक कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो पर्यटकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पांच पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गए। पांच घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया,जहां सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि वाहन में एक ही परिवार के सात लोग सवार थे, जो यूपी के गोरखपुर से नैनीताल घूमने आये हुए थे। नैनीताल कंट्रोल रूम को बीते देर रात वाहन हादसे की सूचना मिली। जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। हादसे में दो पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि पांच पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं एसडीआरएफ की टीम ने खाई से शव काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। वाहन में एक ही परिवार के सात लोग सवार थे, जो यूपी के गोरखपुर से नैनीताल घूमने आये हुए थे। एसडीआरएफ ने घायल आकाश (22), प्रेमचंद (52), अरुणा (50), शालू (25) और ढाई वर्षीय शालू को रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकाला। वहीं हादसे में राहुल (27) और राजीव (25) की मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players