दोस्तो, कुछ रोज पहले देहरादून की सड़क पर एक महिला के साथ जो हुआ उसने पूरे उत्तराखंड को हिला दिया था जहां सहस्रधारा रोड पर सुबह-सवेरे एक महिला बीच सड़क से खींचकर ले जाने की कोशिश हुई। सीसीटीवी में कैद इस खौफनाक वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। लेकिन पुलिस के खुलासे ने कहानी ही पलट दी—न फिरौती, न कोई पुरानी दुश्मनी बल्कि पैसों की रिकवरी और एक डेयरी सौदे का ऐसा खेल, जिसने अपहरण की पूरी साजिश रच डाली! देखिए कौन है वो महिला जो इस पूरे कांड की निकली मास्टरमाइंड मेरी इस रिपोर्ट के जरिए पूरी खबर। दोस्तो कुछ दिन पहले की ही तो बात जब राजधानी देहरादून की सबसे पॉश और व्यस्ततम सड़कों में से एक सहस्रधारा रोड पर बीते 23 सुबह एक ऐसी वारदात सामने आई, जिसने कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। एक मां अपनी मासूम बेटी को स्कूल बस में छोड़ने निकलती है, लेकिन तभी अचानक एक काले रंग की कार रुकती है और दो नकाबपोश उसे जबरन खींचने लगते हैं! दून पुलिस ने इस हाई-प्रोफाइल किडनैपिंग केस का महज कुछ ही घंटों में सनसनीखेज पर्दाफाश कर दिया है। यह कोई साधारण फिरौती का मामला नहीं था, बल्कि इसके पीछे छुपा था पैसों के लेनदेन और डेयरी सौदे का एक बड़ा विवाद! पुलिस ने इस साजिश की मुख्य सूत्रधार एक महिला को दबोच लिया है, जबकि चार अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। आखिर क्या था पूरा मामला और कैसे पुलिस ने किया इस खौफनाक साजिश का पर्दाफाश किया ये बताउं उससे पहले ये तस्वीर और बयान सुनिए एक टू विंडो एक में अपहरण की कोशिश दूसरे में महिला का बयान लगाना है।
दोस्तो बीती 23 सितंबर की सुबह, जब देहरादून की सहस्रधारा रोड पर आम दिनों की तरह चहल-पहल शुरू ही हुई थी, तभी कानन कुंज के पास एक ऐसी वारदात हुई जिसने हर किसी को सख्ते में डाल दिया। पीड़िता सुषमा अपनी छोटी बेटी को स्कूल बस में बैठाने के लिए घर से निकली ही थी कि तभी अचानक एक काले रंग की स्विफ्ट कार वहां आकर रुकी। कार से दो युवक उतरे और सरेराह महिला को जबरन खींचकर गाड़ी में बैठाने का प्रयास करने लगे। महिला ने हिम्मत नहीं हारी, वह चिल्लाई और अपनी बेटी को बचाने के लिए शोर मचाने लगी। शोर सुनकर जैसे ही स्थानीय लोग दौड़े, बदमाश घबराकर मौके से फरार हो गए। दोस्तो सरेराह हुए इस अपहरण के प्रयास की खबर मिलते ही दून पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस की तीन अलग-अलग टीमों का गठन किया गया और पूरे इलाके के सीसीटीवी खंगाले गए। पुलिस की मुस्तैदी का नतीजा यह रहा कि महज कुछ ही घंटों के भीतर इस पूरी साजिश का पर्दाफाश हो गया। पुलिस ने इस मामले में एक महिला अभियुक्त अन्नू उर्फ चाहत को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार, एसपी देहात जया बलूनी ने बाकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पूरे मामले की कड़ियों को मीडिया के सामने रखा। दोस्तो आखिर क्यों देहरादून के शांत इलाके में इस तरह की दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया गया? पुलिस की पूछताछ में जो सच सामने आया, वह हैरान करने वाला है। यह पूरा विवाद डेयरी के एक सौदे और भारी-भरकम पैसों के लेनदेन से जुड़ा हुआ था। गिरफ्तार की गई आरोपिता अन्नू उर्फ चाहत का पीड़िता सुषमा के साथ पैसों का पुराना विवाद चल रहा था। चाहत ने डेयरी सौदे के तहत पीड़िता को मोटी रकम दी थी, जिसे पीड़िता वापस नहीं कर रही थी। बार-बार पैसे मांगने पर भी जब बात नहीं बनी, तो चाहत ने पीड़िता को सबक सिखाने और खौफ पैदा करने की नीयत से अपने कुछ साथियों को इस काम पर लगा दिया।
दोस्तो मकसद अपहरण कर फिरौती मांगना नहीं, बल्कि बीच सड़क पर दहशत फैलाकर अपने डूबे हुए पैसे वसूलना था। दोस्तो भले ही पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता महिला को जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया हो, लेकिन इस खौफनाक वारदात को धरातल पर अंजाम देने वाले चार बाहुबली आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। पुलिस के मुताबिक, दीपक, सुशांत, आदित्य और प्रियांशु नाम के चार आरोपी अभी फरार चल रहे हैं, जिनकी तलाश में पुलिस की टीमें उत्तराखंड और पड़ोसी राज्यों में लगातार छापेमारी कर रही हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इन चारों को भी सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा। दोस्तो इस घटना ने यह साफ कर दिया है कि निजी विवादों को सुलझाने के लिए लोग कानून को हाथ में लेने से भी गुरेज नहीं कर रहे हैं। हालांकि दून पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने अपराधियों के हौसले पस्त किए हैं, लेकिन दिनदहाड़े एक मां और बेटी के साथ हुई इस घटना ने स्थानीय निवासियों में डर जरूर पैदा कर दिया है। अब देखना यह होगा कि फरार चारों आरोपियों की गिरफ्तारी कब तक मुमकिन हो पाती है। दोस्तो कानून हाथ में लेने वालों का अंजाम क्या होता है, दून पुलिस ने यह साफ संदेश दे दिया है। पैसों का कोई भी विवाद कोर्ट और पुलिस के जरिए सुलझाया जा सकता है, न कि सरेराह किसी महिला का अपहरण करने का प्रयास करके। इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है।