प्रदेश में मानसून जमकर बरस रहा है। मानसूनी बारिश लोगों पर आफत बनकर टूट रही है। पर्वतीय अंचलों में कई मार्ग बाधित होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। Uttarakhand Weather Forecast जबकि भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं और लोग जान जोखिम में डालकर नदी-नाले पार करते दिखाई दे रहे हैं। भारी बारिश से मैदानी क्षेत्रों में कई इलाकों में जलभराव की स्थिति देखने को मिल रही है। एक बार फिर सोमवार के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इस बार खतरा पूरे राज्य पर मंडरा रहा है। आने वाले 24 घंटे हर जिले के लिए भारी साबित हो सकते हैं। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर जिलों में आज (सोमवार, 28 जुलाई) भारी से बहुत भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही बिजली चमकने के साथ तेज हवाएं भी चलेंगी। आने वाले दिनों की बात करें तो दो अगस्त तक प्रदेशभर में तेज दौर की बारिश होने की संभावना है।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players