उत्तराखंड में आज ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज, चार जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट

Spread the love

पिछले तीन चार दिनों से उत्‍तराखंड के अधिकतर इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। उत्तराखंड वासियों को आज भी बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है। Uttarakhand Weather Report Today मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के सभी जिलों में बारिश का अनुमान लगाया है। कहीं अधिकांश जगह बारिश होगी तो कहीं अनेक जगह बारिश का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, अगले कुछ दिन मौसम का मिजाज इसी प्रकार का बना रह सकता है। कुमाऊं मंडल के बागेश्वर, चंपावत और नैनीताल जिलों में अधिकांश जगह हल्की से मध्यम बारिश होगी। इसके अलावा गढ़वाल मंडल के चमोली, टिहरी और देहरादून जिलों में अनेक जगह हल्की से मध्यम बारिश होगी।

कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और ऊधमसिंह नगर जिलों में अनेक जगह हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड के चारों धामों के तापमान की बात करें तो बदरीनाथ धाम में अधिकतम तापमान 17° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12° सेल्सियस रहेगा। केदारनाथ धाम का अधिकतम तापमान आज 19° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12° सेल्सियस रहेगा। गंगोत्री धाम का अधिकतम तापमान आज 22° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15° सेल्सियस रहेगा। यमुनोत्री धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां का अधिकतम तापमान आज 14° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8° सेल्सियस रहेगा।