नैनीताल जाने वाले पर्यटक ध्यान दे, आज सिख समुदाय द्वारा आयोजित नगर कीर्तन के चलते ऐसे रहेगी शहर की यातायात व्यवस्था

Spread the love

Nainital city traffic system: आज दिनांक 04-06-2022 को श्री गुरु सिंह सभा नैनीताल द्वारा श्री गुरु अर्जुन देव साहिब जी की शहादत दिवस के अवसर पर सिख समुदाय के लोगों द्वारा नगर नैनीताल में एक नगर कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। नगर कीर्तन में नगर नैनीताल के अतिरिक्त आस-पास के शहरों से भी काफी संख्या मे सिख समुदाय के लोगों द्वारा नगर कीर्तन में प्रतिभाग किया जाता है। नगर कीर्तन गुरुद्वारा मल्लीताल से अपर माल रोड होकर तल्लीताल व पुनः वापस अपर माल रोड होते हुए घोडा स्टैण्ड से मस्जिद तिराह होते हुए वापस गुरुद्वारे तक निकाला जाना प्रस्तावित है।

श्री गुरु सिंह सभा को उक्त नगर कीर्तन हेतु प्रशासन द्वारा समय 12:00 बजे से समय 5:00 बजे तक समय दिया गया है। जिस दौरान अपर माल रोड में वाहनों का प्रयोग पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित रहेगा तथा मल्लीताल से तल्लीताल को जाने वाले समस्त वाहनो को राजभवन रोड होते हुए तल्लीताल डाट चौराहा पर निकाला जायेगा जहां से सभी वाहन अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

नैनीताल शहर के यातायात व्यवस्था निम्न प्रकार रहेगी।

  • मल्लीताल से तल्लीताल को जाने वाले वाहनो को घोडा स्टैण्ड मल्लीताल से गाडी पडाव, कोतवाली मल्लीताल, मस्जिद तिराह, राजभवन रोड से फांसी गधेरा होते हुए तल्लीताल डाट चौराहा आयेंगे।
  • कालाढूंगी की से ओर तल्लीताल आने वाले ट्रैफिक को कालाढूंगी रूसी बाईपास से, हल्द्वानी रुसी बाईपास होते हुए हनुमानगढी से तल्लीताल डाट चौराहा लाया जायगा।
  • बारापत्थर की ओर से तल्लीताल को जाने वाला ट्रैफिक बारापत्थर से होली एंजल स्कूल, अयारजंगल कैम्प, शेरवुड कालेज से आल सेन्ट कालेज, राजभवन तिराह से फांसी गधेरा होते हुए तल्लीताल डाट चौराहा लाया जाएगा।