हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक हरियाणा से हरिद्वार आ रही कार तेज रफ्तार से डिवाइडर से टकराने के बाद ट्रक से भिड़ गई। हादसे में कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक घटना रविवार की देर रात की है, जब हरियाणा के रेवाड़ी से विनय कुमार, हेमंत यादव, रोहित और दीपक कार से हरिद्वार आ रहे थे। बदराबाद थाना क्षेत्र में पहुंचते ही रघुनाथ मॉल के पीछे हाइवे पर कार की रफ्तार तेज होने के कारण घुमाव पर डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद हाईवे पर ट्रक से टकरा गई। ट्रक के अंदर जा घुसी। जिससे चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को एंबुलेंस अस्पताल भिजवाया जहां हेमंत, रोहित, दीपक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है। दुर्घटना के बाद रोड पर जाम लग गया पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाया और स्थिति को सामान्य किया। थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। जबकि घायल का उपचार चल रहा है। हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं हादसे की खबर से युवकों के गांव में कोहराम मच गया। हरियाणा से सोमवार तड़के ही उनके स्वजन रोते बिलखते हुए हरिद्वार पहुंच गए।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players