उत्तराखंड नेताओं कीपरेशानी बढ़ेगी! | Supreme Court | Road Safety | CM Dhami | Uttarakhand News

Spread the love

उत्तराखंड से बड़ी खबर, अब पोस्टर, बैनर और होर्डिंग्स लगाना नेताओं और संगठनों पर भारी पड़ सकता है। सुप्रीम कोर्ट की एक समिति ने सख्त रुख अपनाते हुए राज्य सरकार को स्पष्ट निर्देश दिए हैं, जिसके बाद मुख्यमंत्री को भी पत्र भेजा गया है। आखिर क्या हैं ये नए निर्देश? क्या अब बिना अनुमति पोस्टर लगाने पर सीधे जेल जाना पड़ सकता है? और क्या इससे उत्तराखंड की सियासत में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा? पूरी वजह बताउँगा आपको। दोस्तो उत्तराखंड में राजनीतिक पोस्टर या बैनर लगाने की परंपरा अब कार्यकर्ताओं और छोटे नेताओं के लिए भारी पड़ सकती है। अक्सर देखा जाता है कि किसी नेता के जन्मदिन, पदोन्नति या राजनीतिक उपलब्धि पर समर्थक सड़कों, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर बड़े-बड़े पोस्टर एवं बैनर लगाकर अपनी खुशी जाहिर करते हैं, लेकिन अब यही परंपरा कानून के दायरे में आकर सख्त कार्रवाई का कारण बन सकती हैं। दरअसल, दोस्तो सुप्रीम कोर्ट की सड़क सुरक्षा से जुड़ी समिति ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को एक पत्र भेजा है. इस पत्र में स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि, सड़कों पर लगे यातायात संकेतकों (साइन बोर्ड) को पोस्टर या बैनर से ढकना न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि यह सड़क सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा बन सकता है। दोसतो समिति ने इस तरह की गतिविधियों पर सख्त रोक लगाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है। दोस्तो सड़क सुरक्षा के लिहाज से लगाए गए साइन बोर्ड बेहद महत्वपूर्ण होते हैं. ये बोर्ड वाहन चालकों को दिशा निर्देश देने, संभावित खतरों से आगाह करने और ट्रैफिक को व्यवस्थित बनाए रखने में मदद करते हैं, लेकिन जब इन बोर्डों के ऊपर या सामने पोस्टर-बैनर लगा दिए जाते हैं, तो उनकी दृश्यता कम हो जाती है। इससे वाहन चालकों को जरूरी जानकारी नहीं मिल पाती और दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है।

दोस्तो अक्सर देखा जाता है कि कई जगहों पर राजनीतिक पोस्टर इतने बेतरतीब तरीके से लगाए जाते हैं कि वे ट्रैफिक साइन को पूरी तरह ढक देते हैं. कई बार तो साइन बोर्ड के ठीक ऊपर या उसके आसपास बड़े-बड़े फ्लेक्स लगा दिए जाते हैं, जिससे ड्राइवर को संकेत नजर ही नहीं आता। यही लापरवाही सड़क हादसों का कारण बन सकती है। दोस्तो सुप्रीम कोर्ट की समिति के अध्यक्ष जस्टिस अभय मनोहर ने अपने पत्र में इस मुद्दे को गंभीर बताते हुए कहा है कि यह सीधे तौर पर मोटर व्हीकल एक्ट 1988 का उल्लंघन है। कानून के तहत यदि कोई व्यक्ति सड़क सुरक्षा से जुड़े संकेतकों को बाधित करता है या उन्हें ढकता है, तो उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जा सकती है। इसमें 6 महीने तक की जेल और जुर्माने का प्रावधान भी शामिल है। दोस्तो समिति ने राज्य सरकार को ये भी निर्देश दिया है कि इस मामले में सख्ती बरती जाए और संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाएं। पत्र में मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को इस दिशा में आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा गया है। इसका मतलब साफ है कि अब इस तरह की गतिविधियों को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। अब दोस्तो यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जब देशभर में सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़े चिंता का विषय बने हुए हैं। उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्य में तो सड़क सुरक्षा और भी ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाती है, क्योंकि यहां की सड़कों पर पहले से ही जोखिम ज्यादा रहता है. ऐसे में साइन बोर्ड की अनदेखी या उन्हें ढक देना स्थिति को और गंभीर बना सकता है। उत्तराखंड में जिलेवार सड़क हादसों के आंकड़े-

जिला मौत घायल लापता

  • अल्मोड़ा 6 15 –
  • बागेश्वर 2 5 –
  • चमोली 5 15 –
  • चंपावत – 32 –
  • देहरादून 13 60 1
  • हरिद्वार 2 8 –
  • नैनीताल 7 29 –
  • पौड़ी 1 9 –
  • पिथौरागढ़ 15 21 –
  • रुद्रप्रयाग – 3 –
  • टिहरी 8 17 3
  • उधम सिंह नगर 5 12 –
  • उत्तरकाशी 4 8 –
  • कुल 68 234 4

यह आंकड़े 1 जनवरी 2026 से अब तक के हैं। दोसस्तो राजनीतिक कार्यकर्ताओं के लिए यह एक बड़ा संदेश है कि वे अपनी गतिविधियों में जिम्मेदारी दिखाएं। किसी भी नेता के प्रति समर्थन या खुशी जाहिर करने का तरीका ऐसा नहीं होना चाहिए, जिससे आम जनता की जान जोखिम में पड़े। सार्वजनिक स्थानों का उपयोग करते समय नियमों का पालन करना जरूरी है। इसके साथ ही प्रशासन के लिए भी यह एक चुनौती है कि वो इस निर्देश को जमीन पर कैसे लागू करता है। यदि सख्ती से कार्रवाई की जाती है, तो निश्चित रूप से इस तरह की अव्यवस्था पर रोक लग सकती है। वहीं, यदि इसे हल्के में लिया गया, तो समस्या जस की तस बनी रह सकती है। दोस्तो भले ही यह मामला पोस्टर और बैनर से जुड़ा दिखता हो, लेकिन इसका सीधा संबंध लोगों की सुरक्षा से है। सड़क पर चलते हर व्यक्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार और समाज दोनों की जिम्मेदारी है। ऐसे में छोटे-छोटे नियमों का पालन करना भी बड़े हादसों को रोकने में अहम भूमिका निभा सकता है।