अलकनंदा में समाया ट्रक! हेलंग के पास बड़ा हादसा, सवार लापता | Uttarakhand News

Spread the love

ऋषिकेश से बदरीनाथ की ओर जा रहा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा और सीधे अलकनंदा नदी में समा गया। हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ तथा प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। अलकनंदा नदी के तेज बहाव के बीच ट्रक के मलबे तक पहुंचने और उसे निकालने का प्रयास किया गया। जोशीमठ कोतवाली प्रभारी देवेंद्र रावत ने बताया कि ट्रक ऋषिकेश से बदरीनाथ की ओर जा रहा था। हेलंग के पास वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया और अलकनंदा नदी में समा गया। ट्रक में चालक अकेला सवार था, जिसकी दुर्घटना में मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा एवं अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।