ऊधम सिंह नगर में आबकारी विभाग ने 1 जून से चलाए जा रहे अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।आबकारी आयुक्त के निर्देश और संयुक्त आबकारी आयुक्त प्रदीप कुमार के आदेश पर उधम सिंह नगर क्षेत्र में विशेष सघन प्रवर्तन अभियान चलाया गया।अभियान के तहत आबकारी टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर अवैध शराब निर्माण के अड्डों पर कार्रवाई की।छापेमारी के दौरान अलग अलग स्थानों पर बने अवैध रूप से शराब तैयार की जा रही करीब 100 भट्टियों को ध्वस्त कर दिया गया।मौके पर मौजूद हजारों किलोग्राम लहन को भी नष्ट किया गया।कार्रवाई के दौरान लगभग 1500 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।आबकारी विभाग ने इस मामले में 10 आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमे दर्ज किए हैं।छापेमारी के दौरान अवैध गतिविधियों में इस्तेमाल किए जा रहे कई वाहनों को भी जब्त किया गया है।अधिकारियों का कहना है कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। विभाग ने साफ किया है कि जनहित और कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए ऐसे अभियानों को लगातार चलाया जाएगा।ऊधम सिंह नगर में हुई इस बड़ी कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players