बदरीनाथ धाम में दान और चढ़ावे में हेराफेरी के आरोप सामने आने के बाद बदरी-केदार मंदिर समिति BKTC ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। समिति अध्यक्ष के निजी सचिव प्रमोद नौटियाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और उनके खिलाफ पुलिस में मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। वही विपक्ष इस कार्रवाई से संतुष्ट नज़र नहीं आ रहा है, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पूरे प्रकरण की स्वतंत्र और पारदर्शी जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि गहराई से जांच की जाए तो इसमें और लोगों की भूमिका भी उजागर हो सकती है। गोदियाल ने सरकार से मांग की कि विपक्ष के विधायकों को शामिल कर SIT का गठन किया जाए, ताकि चढ़ावे से जुड़े मामले की सच्चाई जनता के सामने आ सके। वहीं भाजपा विधायक विनोद चमोली ने गणेश गोदियाल पर पलटवार किया है, उन्होंने कहा कि निलंबित निजी सचिव प्रमोद नौटियाल गणेश गोदियाल के कार्यकाल में स्थायी हुआ था, इसलिए स्पष्टता की जिम्मेदारी पहले गणेश गोदियाल की बनती है। चमोली ने कहा कि सरकार धार्मिक स्थलों को लेकर संवेदनशील है जिसके तहत तीन सदस्यीय जांच समिति काम कर रही है। वही दोषियों पर विभागीय के साथ कानूनी कार्रवाई भी होगी और उन्हें जेल जाना पड़ेगा।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players