दोस्तो सोचिए, अगर किसी के हाथ में मौजूद लाइसेंसी हथियार का लाइसेंस ही सवालों के घेरे में आ जाए, तो क्या होगा? अगर वर्षों से इस्तेमाल हो रहे हथियारों के पीछे फर्जी दस्तावेजों का खेल छिपा हो, तो यह सिर्फ कानून का उल्लंघन नहीं, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था पर भी बड़ा सवाल है। आखिर उत्तराखंड में ऐसा कौन-सा नेटवर्क सक्रिय था, जिसकी परतें अब खुलनी शुरू हुई हैं? और क्यों पुलिस को पूरे 26 साल का रिकॉर्ड खंगालना पड़ रहा है? तो क्या यह सिर्फ कुछ संदिग्ध लाइसेंसों का मामला है, या फिर एक बड़े नेटवर्क की शुरुआत? आखिर किन राज्यों से जुड़े हैं ये लाइसेंस? और जांच में आगे कौन-कौन से खुलासे हो सकते हैं? दोस्तो ऊधम सिंह नगर से सामने आई कार्रवाई ने हर किसी को चौंका दिया है। पुलिस और एसटीएफ की जांच में दूसरे राज्यों से बने सैकड़ों शस्त्र लाइसेंसों की पड़ताल की गई। जांच के दौरान 94 संदिग्ध शस्त्र लाइसेंस पुलिस ने अपने कब्जे में लिए, जबकि उनसे जुड़े 119 लाइसेंसी हथियार थानों में जमा कराए गए हैं। अब विशेष टीमें अलग-अलग राज्यों में जाकर इन लाइसेंसों का सत्यापन करेंगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कौन-से लाइसेंस वैध हैं और किनके पीछे फर्जीवाड़े का खेल छिपा है। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में फर्जी शस्त्र लाइसेंस के खिलाफ पुलिस का बड़ा अभियान जारी है। बाहरी राज्यों से जाली के आधार पर बनवाए गए संदिग्ध शस्त्र लाइसेंसों की जांच में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अब तक 94 संदिग्ध शस्त्र लाइसेंस अपने कब्जे में लेकर उनसे जुड़े 119 लाइसेंसी हथियार थानों में जमा कराए गए हैं। पुलिस का कहना है कि इन सभी लाइसेंसों का संबंधित राज्यों में जाकर सत्यापन कराया जाएगा। यदि जांच में लाइसेंस फर्जी पाए गए, तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, लेकिन कैसे पुलिस ने इस बड़े फर्जीवाड़े का का खुलासा किया।
दोस्तो उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में फर्जी शस्त्र लाइसेंसों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 94 संदिग्ध शस्त्र लाइसेंस अपने कब्जे में ले लिए हैं. इन लाइसेंसों से जुड़े 119 लाइसेंसी हथियार भी संबंधित धारकों से लेकर विभिन्न थानों में जमा करा दिए गए हैं। पुलिस अब इन सभी लाइसेंसों की वैधता की जांच के लिए संबंधित राज्यों के जिलों में जाकर दस्तावेजों का सत्यापन करेगी। दोस्तो पुलिस और एसटीएफ को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि कुछ लोगों ने कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से पंजाब, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, मेघालय, बिहार समेत कई अन्य राज्यों से फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनवाए. बाद में उन्हें उत्तराखंड में स्थानांतरित कराकर वैध हथियारों की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है. इस सूचना के आधार पर व्यापक जांच अभियान शुरू किया गया। दोस्तो इतना ही नहीं पुसिस ये भी बताती है कि इससे पहले काशीपुर क्षेत्र में फर्जी शस्त्र लाइसेंस के दो मामलों का खुलासा किया गया था. इन मामलों में दो मुकदमे दर्ज कर अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन गिरफ्तारियों के बाद पूरे जिले में फर्जी लाइसेंसों की पहचान और सत्यापन का अभियान और तेज कर दिया गया। जांच के दौरान वर्ष 2001 से वर्ष 2026 तक जारी किए गए शस्त्र लाइसेंसों का रिकॉर्ड खंगाला गया। इस दौरान कुल 678 ऐसे शस्त्र लाइसेंस चिह्नित हुए, जो अन्य राज्यों से जारी किए गए थे और वर्तमान में उधम सिंह नगर जिले में उपयोग किए जा रहे थे। इन सभी लाइसेंसों की जांच के लिए जिला स्तर पर तीन विशेष सत्यापन टीमें गठित की गईं। इनमें दो टीमें रुद्रपुर और काशीपुर सर्किल में जांच कर रही हैं, जबकि तीसरी टीम बाहरी जिलों और अन्य राज्यों से जारी किए गए लाइसेंसों का सत्यापन कर रही है। तो दोस्तो, यह मामला सिर्फ फर्जी शस्त्र लाइसेंसों का नहीं, बल्कि कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा से भी जुड़ा एक गंभीर मुद्दा है। अगर जांच में यह साबित होता है कि कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर लाइसेंस बनवाकर वर्षों तक हथियारों का इस्तेमाल किया गया, तो यह कई बड़े सवाल खड़े करेगा। फिलहाल पुलिस ने 94 संदिग्ध शस्त्र लाइसेंस अपने कब्जे में लेकर 119 लाइसेंसी हथियार थानों में जमा करा दिए हैं। लेकिन असली तस्वीर तब सामने आएगी, जब संबंधित राज्यों में दस्तावेजों का सत्यापन पूरा होगा। इसके बाद ही यह साफ हो सकेगा कि कितने लाइसेंस वैध हैं और कितने फर्जी। दोस्तो अब सबसे बड़ा सवाल यही है। क्या जांच यहीं तक सीमित रहेगी या फिर इस पूरे नेटवर्क के पीछे शामिल लोगों तक भी पुलिस पहुंचेगी? क्या फर्जी लाइसेंस बनवाने वालों के साथ-साथ उन्हें तैयार करने और सत्यापित कराने वाले लोगों पर भी कार्रवाई होगी? और क्या यह अभियान उत्तराखंड के दूसरे जिलों तक भी बढ़ाया जाएगा?इन सभी सवालों के जवाब आने वाली जांच में सामने आएंगे। फिलहाल ऊधम सिंह नगर पुलिस का यह अभियान प्रदेश में फर्जी शस्त्र लाइसेंसों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक माना जा रहा है।