क्या उत्तराखंड के सबसे बड़े यूट्यूबर सौरव जोशी इस वक्त अपने करियर के सबसे बड़े विवादों में से एक का सामना कर रहे हैं? आखिर करोड़ों की संपत्ति और लग्जरी लाइफस्टाइल वाले सौरव जोशी अचानक मायलेज विवाद में कैसे घिर गए? क्या उनकी एक टिप्पणी ने ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री से लेकर सोशल मीडिया तक नई बहस छेड़ दी? और आखिर बाद में उन्हें माफी क्यों मांगनी पड़ी?लेकिन इस पूरे विवाद के बीच एक और सवाल तेजी से लोगों के मन में उठ रहा है—आखिर उत्तराखंड के इस स्टार यूट्यूबर ने इतनी कम उम्र में कितनी दौलत बनाई? करोड़ों की कमाई, लग्जरी गाड़ियां, आलीशान घर और करोड़ों फॉलोअर्स, आखिर सौरव जोशी की सफलता की कहानी कितनी बड़ी है? इसी रिपोर्ट में आपको बताएंगे उनकी अनुमानित संपत्ति, कमाई के प्रमुख स्रोत और मायलेज विवाद की पूरी कहानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी से निकलकर करोड़ों लोगों के दिलों तक पहुंचने वाले मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी इन दिनों अपने व्लॉग नहीं, बल्कि एक विवाद की वजह से सुर्खियों में हैं। अपनी लग्जरी कारों, करोड़ों की कमाई और शानदार लाइफस्टाइल के लिए पहचाने जाने वाले सौरव जोशी ने हाल ही में अपनी कार की माइलेज को लेकर एक दावा किया, जिसने सोशल मीडिया पर बड़ी बहस छेड़ दी। दोस्तो इसके बाद ऑटो एक्सपर्ट्स, वाहन निर्माताओं और इंटरनेट पर कई लोगों ने उनके दावे पर सवाल उठाए। मामला बढ़ने पर सौरव जोशी ने भी सार्वजनिक रूप से कहा कि उनकी बात से गलतफहमी हुई और इसके लिए उन्होंने माफी मांगी। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी कार में तकनीकी समस्या भी थी। दोस्तो उत्तराखंड के हल्द्वानी में रहने वाले देश के मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी इन दिनों एक बार फिर चर्चा में हैं।
सौरव जोशी इथेनॉल से मर्सिडीज गाड़ी के माइलेज को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। सौरव ने दावा किया था कि पहले उनकी मर्सिडीज गाड़ी 15 से 17 की माइलेज दे रही थी, जो घटकर 5 तक हो गई। दोस्तो सौरव का कहना था कि उन्होंने इसमें कुछ दिनों पहले एथेनॉल पेट्रोल का इस्तेमाल किया था। सौरव के इस वीडियो के बाद पूरे देश में इसको लेकर नई बहस छिड़ गई है। सौरव के दावे के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने भी अपने बयाने में कहा कि उनकी सभी BS VI पेट्रोल गाड़ियां E20 पेट्रोल के साथ पूरी तरह कम्पैटिबल हैं। दोस्तो हालांकि बाद में उन्हों ने अपने इस वीडियो और माइलेज को लेकर गलत जानकारी देने पर माफी भी मांगी, लेकिन दोस्तो वो एक बार पिर चर्चा में आ गए। सवाल ये कि करोड़ों में खेलने वाला उत्तराखंड का ये युवा सौरव जोशी कितना अमीर है, वो बताता हूं गौर कीजिएगा। दोस्तो सौरव जोशी अपनी रोज की ब्लॉगिंग के साथ ही इवेंट और अन्य डेली रूटीन के लिए चर्चा में रहते हैं। ऐसे में सौरव की कमाई को लेकर सबसे ज्यादा लोगों में उत्सकुता बनी रहती है कि आखिर सौरव कितना कमाते हैं। दोस्तो यहां आपको ये भी पहले बता दूं कि सौरव का पैतृक गांव अल्मोड़ा में पड़ता है, लेकिन अब वे हल्द्वानी बस गए हैं। सौरव जोशी यूट्यूब पर सबसे ज्यादा एक्टिव हैं। यूट्यूब पर रोज ब्लॉग बनाने के अलावा सौरव इवेंट और अन्य ब्रांड के लिए भी काम करते हैं।
इसके साथ ही सौरव प्रॉपर्टी के बिजनेस और इनवेस्टमेंट भी करते हैं, जिसको वे डेली ब्लॉग के जरिए शेयर करते हैं। वहीं दोस्तो, सौरव जोशी के यूट्यूब पर कुल 41.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं, यानी चार करोड़ लोग उन्हें फॉलो करते हैं। ऐसे में उनकी कमाई प्रति माह करोड़ों में मानी जाती है। दोस्तो एक्सपर्ट्स का दावा है कि सौरव जोशी के वीडियोज पर करीब 400 मिलियन व्यूज आते हैं। 51 मिलियन से ज्यादा शॉर्ट फॉर्म व्यूज हैं। इस हिसाब से उनकी कमाई 2 से 3 करोड़ प्रति माह हो सकती है। इसके अलावा दोस्तो सौरव इंस्टाग्राम पर भी एक्टिव हैं। इस हिसाब से उनकी दूसरे प्लेटफॉर्म से भी कमाई होती है। वहीं दोस्तो सौरव के पास कई लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन है। जिनमें मर्सिडीज-बेंज, जी-वैगन, पोर्श 718 बॉक्सस्टर, थार, टोयोटा फॉर्च्यूनर और मारुति सुजुकी बलेनो गाड़ियां हैं। दोस्तो इन गाड़ियों की कीमत करीब 5 करोड़ रूपए तक बताई जाती है। इसके अलावा करोड़ों का घर और आसपास पड़ोस की जमीनें और मकान भी सौरव ने हाल ही में खरीदा है। इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि सौरव की कमाई करोड़ों में है। सौरव की पत्नी अवंतिका भी ब्रांड प्रमोशन के लिए काम करती हैं। दोस्तो इसके अलावा सौरव जोशी का हल्द्वानी में स्थित आलीशान नए घर की कीमत लगभग 6 से 8 करोड़ रुपये है। उन्होंने एक वीडियो में बताया है कि उन्होंने अपने घर के सामने वाली जमीन को भी अपने नाम कर लिया है। जहां 150 फ्लैट बनने थे। इस प्लॉट को खरीदने में भी करोड़ों रुपये का निवेश हुआ है। हाल ही में उन्होंने बताया है कि उनकी नेटर्वथ करीब 100 करोड़ के पास है, तो दोस्तो, एक तरफ मायलेज विवाद, दूसरी तरफ करोड़ों की संपत्ति और लग्जरी लाइफस्टाइल। सौरव जोशी एक बार फिर सुर्खियों के केंद्र में हैं। हालांकि माइलेज वाले मामले में उन्होंने सार्वजनिक रूप से अपनी बात स्पष्ट करते हुए गलतफहमी के लिए माफी भी मांग ली है, लेकिन इस पूरे विवाद ने सोशल मीडिया पर नई बहस जरूर छेड़ दी हैवहीं, उनकी कमाई और संपत्ति को लेकर जो आंकड़े सामने आते हैं, वे अलग-अलग सार्वजनिक रिपोर्टों, अनुमानों और स्वयं सौरव द्वारा साझा की गई जानकारियों पर आधारित हैं; इनकी स्वतंत्र आधिकारिक पुष्टि उपलब्ध नहीं है।