Kainchi Dham में UP के पर्यटकों का हंगामा! | Nainital | Bhowali | Uttarakhand News

Spread the love

दोस्तो, उत्तराखंड एक बार फिर पर्यटकों के उत्पात की खबरों को लेकर चर्चा में है। पहले हरियाणा के कुछ पर्यटकों के हंगामे की घटनाएं सुर्खियों में रहीं, फिर ऋषिकेश, हरिद्वार और मसूरी से भी पर्यटकों से जुड़े विवादों की खबरें सामने आईं। अब नैनीताल जिले के कैंची धाम क्षेत्र से ऐसा मामला सामने आया है जिसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। कैसे उत्तरप्रदेश के पर्यटकों ने इस बार की हद पार, पुलिस ने की कार्रवाई तो फिर क्यों गिड़गिड़ाने लगे उत्पादी। दोस्तो इससे पहले मैने इस बात को लेकर कई बार सवाल किया है कि क्यों बाहरी राज्यों से अपने उत्तराखंड में तीर्थाटन और पर्यटन के लिए आते हैं तो फिर जो कुछ लोग क्यों कर्म कांड कर रहे हैं कि किरकिरी हो रही है। दोस्तो हाथ जोड़ पुलिस के सामने गिड़गिड़ा रहे लोगों पर आरोप है कि उत्तर प्रदेश नंबर की एक स्कॉर्पियो में सवार युवकों का एक होमस्टे संचालक से विवाद हुआ, जिसके बाद मारपीट की घटना हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक वहां से भागने लगे। इसी दौरान उनकी गाड़ी ने रास्ते में एक के बाद एक तीन वाहनों को टक्कर मार दी, जिसमें एक महिला घायल हो गई। बाद में पुलिस ने पीछा कर सभी युवकों को पकड़ लिया। दोस्तो आखिर पर्यटन स्थलों पर बार-बार इस तरह के विवाद क्यों सामने आ रहे हैं? क्या कुछ लोगों की गैर-जिम्मेदार हरकतें देवभूमि की छवि को नुकसान पहुंचा रही हैं? दोस्त अब इस कहानी का वो पहलु भी देखिए जिसने इन लोगों को थाने और पुलिस तक पहुंचा दिया। नैनीताल के कैंची क्षेत्र में लखनऊ से आए पांच युवकों ने शराब के नशे में जमकर उत्पात मचाया। पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई तेज कर दी है। साथ ही पर्यटकों के स्कॉर्पियो की सीज कर दिया गया है।

दोस्तो जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के लखनऊ निवासी पांच युवक स्कॉर्पियो (UP 32 RK 0095) से कैंची पहुंचे थे। यहां किसी बात को लेकर उनका एक होमस्टे संचालक से विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। इसके बाद युवक दूसरे होमस्टे संचालक से भी उलझ पड़े। दोस्तो स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कैंची पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी स्कॉर्पियो लेकर भवाली की ओर भाग निकले। पुलिस ने एक युवक को मौके पर ही पकड़ लिया और भवाली पुलिस को नाकेबंदी के लिए अलर्ट कर दिया। दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को सीज कर दिया गया है। सभी आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट में शराब पीने की पुष्टि होने पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। दोस्तो जब आरोपियों की करतूत पर कार्रवाई हुई तो तस्वीर ये थी। भवाली में पुलिस की घेराबंदी देख आरोपी घबरा गए और स्कॉर्पियो को वापस कैंची बाजार की ओर मोड़ दिया.पुलिस से बचने की कोशिश में आरोपियों ने बाजार में तेज रफ्तार से वाहन दौड़ाते हुए तीन गाड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में एक अल्टो कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो भी दुर्घटनाग्रस्त होकर रुक गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने चारों ओर से घेराबंदी कर चार युवकों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। एक आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा, जिसकी तलाश की जा रही है।

देवभूमि उत्तराखंड अपनी आस्था, संस्कृति और शांत वातावरण के लिए दुनिया भर में पहचाना जाता है। यहां हर साल लाखों श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं और अधिकांश लोग यहां की मर्यादा का सम्मान भी करते हैं। लेकिन कुछ लोगों की गैर-जिम्मेदार हरकतें पूरे पर्यटन और तीर्थाटन की छवि पर सवाल खड़े कर देती हैं।कैंची धाम जैसे आस्था के केंद्र में पहले मारपीट, फिर पुलिस से बचने की कोशिश, उसके बाद तेज रफ्तार में तीन वाहनों को टक्कर और एक महिला का घायल होना। यह सिर्फ कानून व्यवस्था का मामला नहीं, बल्कि दूसरों की जान को खतरे में डालने जैसा गंभीर मामला भी है।अब पुलिस ने स्कॉर्पियो को सीज कर जांच शुरू कर दी है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर यदि शराब पीने की पुष्टि होती है तो आरोपियों पर और भी सख्त धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। वहीं फरार आरोपी की तलाश भी जारी है।आपकी राय क्या है? क्या उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों पर उपद्रव और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ और कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए? अपनी राय हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताइए।