दोस्तो, एक बार फिर उत्तराखंड में मौसम करवट लेने जा रहा है। क्या फिर से तेज बारिश लोगों की मुश्किलें बढ़ाएगी? क्या पहाड़ों में भूस्खलन और सड़कों के बंद होने का खतरा बढ़ सकता है? और किन जिलों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है? दोस्तो उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 20 जुलाई तक का मौसम का पूर्वानुमान जारी कर दिया है। इस पूर्वानुमान के अनुसार 20 जुलाई तक राज्य के अनेक स्थानों पर बारिश होगी। मौसम विभाग की ओर से 18 जुलाई तक येलो अलर्ट जारी किया गया है। दोस्तो वैसे अभी तक तक थोड़ी राहत की बात ये कि जितनी भी बारिश हुई है उससे ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। उम्मीद ये की जा सकती है कि आगे भी ना हो लेकिन दोस्तो पूर्वोउत्तर और हिमाचल जम्मू में बारिश ने बड़ा नुकासान किया है। इस बार भारी बारिश ने अरुणाचल प्रदेश में ख़ूब तबाही मचा रखी है। कुमे नदी उफान पर है। नदी ने एक पुल को भी लील लिया। इधर दोस्तो मौसम विभाग ने जो पूर्वानुमान जारी किया है, उसके अनुसार उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। गढ़वाल मंडल के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली जिलों में कहीं-कहीं गर्जना के साथ बिजली चमकने और वर्षा के तेज से अति तेज दौर आने की संभावना है। इसके साथ ही नैनीताल जिले में भी कहीं-कहीं तीर्व से अति तीव्र बारिश होगी।
मौसम विभाग के अनुसार 17 से 20 जुलाई के बीच उत्तराखंड के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना है। कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। जुलाई महीने में अब तक सामान्य से 23 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है। ऐसे में पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन, नदियों-नालों के जलस्तर में बढ़ोतरी और सड़क मार्ग प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है। तो दोस्तो सुना आपने जुलाई में सामान्य से 23% अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है, तो आखिर किन जिलों में सबसे ज्यादा असर पड़ सकता है? यात्रियों और स्थानीय लोगों को किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए? और मौसम विभाग ने क्या सलाह दी है वो देखिए। दोसतो 17 जुलाई को उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून, पिथौरागढ़, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है।
दोस्तो राज्य के शेष पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं तेज से बहुत तेज बारिश होगी। दो मैदानी जिलों हरिद्वार और उधम सिंह नगर में कहीं-कहीं गर्जना के साथ वज्रपात होगा. इसके साथ ही इन दोनों जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। वहीं दोस्तो शनिवार 18 जुलाई को उत्तराखंड के देहरादून, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होगी। बाकी पहाड़ी जिलों में तेज से बहुत तेज बारिश होगी। इसके अलावा दोस्तो हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिलों में जोर से बादल गरजेंगे और बिजली चमकेगी औरअनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। बुधवार से शनिवार तक मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं अगर बात अगले दो दिनों की करूं तो रविवार 19 जुलाई और सोमवार 20 जुलाई के लिए भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। पूर्वानुमान के अनुसार इन दो दिन उत्तराखंड के सभी जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश बादलों की गड़गड़हाट के साथ होगी।