राज्य में दर्दनाक सड़क हादसे दिन-प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं। अब तो शायद ऐसा कोई दिन नहीं होगा जब राज्य के किसी ना किसी हिस्से से सड़क दुघर्टना की दुखद खबर सुनने को ना मिलती हों। Jaspur Road Accident आज फिर राज्य के उधम सिंह नगर जिले से दर्दनाक सड़क दुघर्टना की ख़बर आ रही है। बीएसबी इंटर कॉलेज के पास एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में सवार 5 युवकों में से दो की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक युवक ने काशीपुर के निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। अन्य दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज जारी है। हादसे में 19 वर्षीय शाहरुख, 21 वर्षीय आमिर और 20 वर्षीय खालिद नामक तीन युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि फैज और नसीम दोनों घायल हो गए। घायल युवकों का काशीपुर में मुरादाबाद रोड स्थित केवीआर हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। सूचना पर जसपुर कोतवाल जगदीश ढकरियाल पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जिसके बाद घायलों को एंबुलेंस की मदद से हॉस्पिटल में भर्ती किया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। मृतक शाहरुख, आमिर और खालिद तीनों चांद मस्जिद रहमत नगर जसपुर के निवासी थे। वहीं हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। जिसके बाद पुलिस पूरी घटना की जांच में जुट गई है।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players