उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र 21 अगस्त से 23 अगस्त तक गैरसैंण में चलेगा। तीन दिवसीय सत्र को लेकर राज्यपाल से अनुमति मिलने के बाद विधानसभा सचिवालय ने अधिसूचना जारी कर दी है। Uttarakhand Assembly Monsoon Session सरकार ने कुछ समय पहले मानसून सत्र गैरसैंण में कराने का निर्णय लिया था। इसकी स्वीकृति के लिए पत्रावली राजभवन भेजी गई थी। राजभवन से अब इसकी स्वीकृति मिल चुकी है। इस कड़ी में विधानसभा सचिवालय ने सत्र की अधिसूचना व कार्यक्रम जारी कर दिया है। वहीं, अब विधानसभा सचिवालय ने मानसून सत्र की तैयारियां शुरू कर दी है। अधिकारी व कर्मचारियों की एक टीम भराड़ीसैंण विधानसभा में व्यवस्थाओं में जुटी है। सत्र के पहले दिन 21 अगस्त को सदन के पटल पर अध्यादेश रखे जाएंगे और विधायी कार्य होंगे। 22 अगस्त को विधायी कार्य किए जाएंगे। 23 अगस्त को विधायी व असरकारी कार्य किए जाएंगे। विपक्ष सरकार को राज्य में बाढ़ और आपदा से प्रभावित हुए लोगों को लेकर भी सरकार को घेर सकता हैं। वहीं धामी सरकार के कांवड़ यात्रा के रूट को लेकर लिए गए फैसले पर भी विपक्ष विधानसभा में हमलावर नजर आ सकता है।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players