Uttarakhand Weather: सर्द हवाएं चलने से ठंड का एहसास, इस दिन से बार‍िश-बर्फबारी का अलर्ट

आगामी एक फरवरी को पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तीन फरवरी से प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बादल विकसित होने का पूर्वानुमान है।

Share

उत्तराखंड में दिन में चटक धूप निकल रही है। इससे लोगों का काफी आराम है। हालांकि, सुबह-शाम के समय ठंड बनी हुई है। उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना रहेगा। Uttarakhand Weather Report मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छा सकता है। दिन के समय धूप निकलने से ठंड से राहत मिल रही है, लेकिन सुबह शाम के समय ठिठुरन भरी ठंड हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य का मौसम फिलहाल शुष्क ही बना रहेगा। राजधानी देहरादून सहित अन्य मैदानी क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय हल्का कोहरा छाने का अनुमान है। कोहरे की वजह से विजिबिलिटी पर फर्क पड़ेगा, जिससे वाहन चालकों को थोड़ी मुश्किल हो सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया क‍ि आज यानी क‍ि शुक्रवार को ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। पारा भी सामान्य से अधिक बना रहने के आसार हैं। आगामी एक फरवरी को पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तीन फरवरी से प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बादल विकसित होने का पूर्वानुमान है। चार फरवरी को प्रदेश में 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात और निचले इलाकों में तीव्र वर्षा होने की आशंका है। सुबह और शाम के समय हो रही ठंड के कारण सर्दी, बुखार और खांसी के मामले भी बढ़ रहे हैं। सर्दी का मौसम जाते-जाते भी कई रंग दिखा रहा है।