Uttarakhand Weather पहाड़ों में फिर आफत? । Heavyrain । Rain Alert । Uttarakhand News

Spread the love

पहाड़ों पर फिर आफत आने वाली है? उत्तराखंड में अगले चार दिन मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। आज से 12 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। सवाल ये है कि आखिर कौन-कौन से जिले बारिश की मार झेल सकते हैं? क्या फिर भूस्खलन और जलभराव जैसी मुश्किलें बढ़ेंगी? और प्रशासन ने लोगों को क्यों सतर्क रहने को कहा है? देखिए मौसम के इस बड़े अलर्ट की पूरी रिपोर्ट। दोस्तो आपको फिर सावधान रहना है आपको, क्योंकि उत्तराखंड में अगले चार दिनों तक मौसम खराब रहने का अनुमान है। मौसम विभाग की ओर से आज से 12 अगस्त तक अलग-अलग जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली की संभावना जताई गई है।

आज 9 अगस्त को मौसम का हाल? बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चमोली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन तीनों जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। दोस्तो साथ ही बहुत तीव्र से अत्यंत तीव्र बारिश के दौर के साथ तेज गरज और आकाशीय बिजली चमकने की आशंका है। वहीं दोस्तो, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और चंपावत में येलो अलर्ट है। इन जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। राज्य के अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ तेज से बहुत तेज बारिश की संभावना जताई गई है। इसके बाद दोस्तो कल यानि 10 अगस्त को कहां कैसा रहेगा मौसम, अगस्त को मौसम का हाल? देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत में ऑरेंज अलर्ट रहेगा। इन जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही बहुत तीव्र से अत्यंत तीव्र बारिश के दौर के साथ गरज और आकाशीय बिजली चमकने की चेतावनी है। 10 अगस्त को मौसम का हाल? वहीं उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, पौड़ी, पिथौरागढ़ और ऊधम सिंह नगर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। बाकी जिलों में भी गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना है।

11 अगस्त को मौसम का हाल? 11 अगस्त को ऑरेंज अलर्ट नहीं है, लेकिन कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा राज्य के पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ तेज से अति तेज बारिश और आकाशीय बिजली चमक सकती है। हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में भी कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना जताई गई है। 12 अगस्त को मौसम का हाल? 12 अगस्त को भी ऑरेंज अलर्ट नहीं है और येलो अलर्ट जारी रहेगा। इस दिन देहरादून, टिहरी और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ तेज से अति तेज बारिश और आकाशीय बिजली चमकने की आशंका है। वहीं हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में भी कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमक सकती है।

दोसतो आज से लेकर 12 अगस्त तक लगातार बारिश की चेतावनी को देखते हुए खासकर पर्वतीय इलाकों में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। भारी बारिश के दौरान सड़क, नदी-नाले और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सावधानी बरतना जरूरी होगा। मौसम विभाग की चेतावनी के मुताबिक 9 और 10 अगस्त को ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में मौसम सबसे ज्यादा सक्रिय रहने की संभावना है, जबकि 11 और 12 अगस्त को भी कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का खतरा बना रहेगा। तो दोस्तो, उत्तराखंड में अगले चार दिन मौसम को लेकर बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। 9 और 10 अगस्त को कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट है, जबकि 11 और 12 अगस्त को भी कई इलाकों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का खतरा बना रहेगा।खासकर पहाड़ी इलाकों में बारिश के दौरान सड़क मार्ग, नदी-नालों और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी। क्योंकि पहाड़ों में लगातार बारिश का मतलब सिर्फ बारिश नहीं, बल्कि भूस्खलन, सड़क बंद होने और अचानक जलभराव जैसी मुश्किलें भी हो सकती हैं।तो अगर आप अगले चार दिनों में पहाड़ों का सफर करने की तैयारी में हैं। मौसम का अपडेट जरूर देखिए और प्रशासन की एडवाइजरी को नजरअंदाज मत कीजिए।क्योंकि मौसम कब करवट बदल दे, पहाड़ों में इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है।