मौसम अपडेट: उत्तराखंड में कोल्‍ड डे अलर्ट, इन 3 जिलों में बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में मौसम का म‍िजाज बदल गया है। शुक्रवार रात से शनिवार शाम तक हुई झमाझम बार‍िश के बाद तराई-भाबर क्षेत्र में तापमान कम हो गया। इस वजह से दोपहर के समय भी ठंड का अहसास हुआ।

Share

उत्तराखंड में रविवार को हिमपात और वर्षा से मामूली राहत मिली, इस बीच सरकारी मशीनरी ने हालात सामान्य बनाने के लिए कार्य तेज कर दिया है। Uttarakhand Weather Report Today हालांकि ठंड से अभी कोई राहत नहीं मिलती नहीं दिख रही है। पहाड़ों में हिमपात से शुरू हुई कड़ाके की ठंड का असर अब उत्तर भारत के कई राज्यों में दिख रहा है। पहाड़ से लेकर मैदान तक बादलों का डेरा है। इसके साथ ही चोटियों पर हिमपात और निचले इलाकों में बारिश का दौर जारी है। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में शीत दिवस का आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन मौसम में बदलाव बना रहेगा। 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी हिमपात हो सकता है। जबकि, आसपास के निचले इलाकों में गरज के साथ ओलावृष्टि व कहीं-कहीं वर्षा के आसार हैं।

देवभूमि में आने वाले दिनों में शीतलहर दौड़ने वाली है। आज चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में गर्जन के साथ हल्की से बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं बाकी जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। उन्होंने कहा कि सोमवार को राजधानी देहरादून में आसमान साफ रहने की संभावना है जबकि कहीं-कहीं बादल भी छाये रह सकते हैं। आज देहरादून का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं उधम सिंह नगर और हरिद्वार जनपद सहित मैदानी इलाकों में कोहरे शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में लगभग 100 गांव हिमाच्छादित हैं। रक्षा भू सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान ने चमोली में तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले हिमालयी क्षेत्र में हिमस्खलन की चेतावनी दी है। इस बीच नैनीताल, रानीखेत, कौसानी, मुनस्यारी, औली, मसूरी, उत्तरकाशी की हर्षिल व सुपीन घाटी से लेकर केदारकांठा तक में घूमने के लिए पर्यटक पहुंचे हैं।