Harak Rawat की पत्नि ने किसने दे दिया बड़ा चैलेंज? | Deeptirawat | Sonia Anand | Uttarakhand News

Spread the love

हरक सिंह रावत के घर से उठी बगावत की आवाज! जमीन विवाद में अब पत्नी दीप्ति रावत की धमाकेदार एंट्री! सोनिया आनंद को लेकर ऐसा सवाल दागा कि सियासी गलियारों में हलचल मच गई। दीप्ति ने खुलकर कहा- क्या तुम शादी में आए थे, क्या दावत खाई थी? कोर्ट जाने की चेतावनी भी दे डाली! आखिर 43 लाख के चेक और जमीन विवाद के बीच रिश्तों का यह नया विवाद क्या मोड़ लेने वाला है? पूरी खबर बताउंगा आपको घौर कीजिएगा। दोस्तो देवभूमि उत्तराखंड की राजनीति में इस वक्त एक ऐसा पारिवारिक और कानूनी बवंडर उठा है, जिसने बड़े-बड़े सूरमाओं के पसीने छुड़ा दिए हैं! राजनीति के माहिर खिलाड़ी और पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत एक बार फिर विवादों के चक्रव्यूह में फंस चुके हैं, लेकिन इस बार धमाका किसी विपक्षी दल ने नहीं, बल्कि खुद हरक सिंह के घर के भीतर से हुआ है दोस्तो देहरादून में पिछले कुछ दिनों से एक करोड़पति दिव्यांग बुजुर्ग की जमीन पर कब्जे और चेक बाउंस का संगीन मामला सुर्खियां बटोर रहा है। आरोप लगे हैं हरक सिंह रावत और सोनिया आनंद रावत नाम की महिला पर। लेकिन कहानी में सबसे बड़ा ट्विस्ट तब आ गया, जब इस पूरे जमीनी विवाद के बीच पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और डॉ. हरक सिंह रावत की धर्मपत्नी दीप्ति रावत ने एक सनसनीखेज वीडियो जारी कर सीधे मोर्चा खोल दिया! दोस्तो दीप्ति रावत ने सोनिया आनंद को हरक सिंह की पत्नी बताने वालों से एक ऐसा चुभता हुआ सवाल पूछा है जिसने मीडिया से लेकर सियासी गलियारों तक हड़कंप मचा दिया है। दीप्ति रावत पूछ रही हैं- “क्या आप लोग उनकी शादी में गए थे? क्या आपके पास कोई कार्ड आया या आपने दावत खाई?” उन्होंने साफ चेतावनी दी है कि अगर उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाई गई, तो वो सीधे कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगी! अब यहां आप सोच रहे होंगे कि आखिर क्या है इस हाई-प्रोफाइल जमीन विवाद और इस त्रिकोणीय पारिवारिक जंग का पूरा सच? बताता हूं आपको वीडियो में अंत तक जरूर बने रहिएगा। दोस्तो मामला कछ यू हैं देहरादून के कंडोली इलाके में एक बुजुर्ग हरिओम सहगल द्वारा सोनिया आनंद रावत और हरक सिंह पर करीब 43 लाख रुपये के चेक बाउंस और जमीन कब्जाने का आरोप लगाया गया। इस विवाद के मीडिया में आते ही खबरों में सोनिया आनंद को ‘हरक सिंह रावत की पत्नी’ कहकर संबोधित किया जाने लगा। बस, यही वो चिंगारी थी जिसने हरक सिंह के घर में बारूद का काम किया और सालों से शांत बैठीं हरक सिंह की पहली पत्नी दीप्ति रावत सरेआम कैमरे के सामने आ गईं। दोस्तो दीप्ति रावत के इस सीधे और तल्ख हमले ने जहां एक तरफ मीडिया को बैकफुट पर धकेल दिया है, वहीं दूसरी तरफ हरक सिंह रावत की मुश्किलें चौगुनी कर दी हैं। दरअसल, एक तरफ देहरादून के एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने इस पूरे जमीन घोटाले की जांच एसपी सिटी को सौंप दी है, तो दूसरी तरफ विपक्षी दल बीजेपी भी इस पारिवारिक कलह और जमीनी विवाद को लेकर कांग्रेस पर हमलावर हो गई है। सूत्रों की मानें तो जसबीर कौर आनंद ने साल 2023 में एक गजट नोटिफिकेशन के जरिए अपना नाम बदलकर सोनिया आनंद रावत कर लिया था, जिसपर हरक सिंह ने कभी खुलकर सफाई नहीं दी, लेकिन अब उनकी मूल पत्नी दीप्ति रावत के इस कदम ने इस रहस्य से पर्दा उठाने के लिए मजबूर कर दिया है, लेकिन दोस्तो सोनिया आनंद कौन है इसकी बात बात में लेकिन ये मामला क्या है क्या कहा था सोनिया। दोस्तो अब यह लड़ाई सिर्फ एक जमीन के टुकड़े या 43 लाख रुपये के बाउंस चेक की नहीं रह गई है, बल्कि यह देवभूमि की सियासत के सबसे कद्दावर चेहरों में से एक की प्रतिष्ठा और उनके घर के अंदरूनी रिश्तों की कानूनी जंग बन चुकी है। दीप्ति रावत के इस आर-पार के मूड ने साफ कर दिया है कि वो अपनी साख पर कोई भी आंच बर्दाश्त नहीं करेंगी। दोसतो आपने देखा, उत्तराखंड की राजनीति में रिश्तों और विवादों का यह कॉकटेल अब अदालत की दहलीज तक पहुंचने वाला है। एक तरफ जमीन हड़पने के गंभीर आरोप हैं तो दूसरी तरफ अपनी अस्मिता और सामाजिक प्रतिष्ठा को बचाने के लिए दीप्ति रावत का यह खुला चैलेंज! अब देखना यह होगा कि इस मामले में देहरादून पुलिस की जांच क्या मोड़ लेती है और दीप्ति रावत के इस हड़कंप मचाने वाले वीडियो के बाद हरक सिंह रावत और सोनिया आनंद का क्या जवाब आता है।