मलेशिया में दो से चार दिसंबर तक हुई अंतर्राष्ट्रीय एथलेटिक्स (एशियन)मास्टर्स प्रतियोगिता में रामनगर में पली बढ़ी व यहीं से शिक्षा प्राप्त शिक्षिका यशोदा(जोशी) कांडपाल ने हाई जम्प और ट्रिपल जम्प में सिल्वर तथा हर्डल्स में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। ताड़ीखेत विकास खंड अंतर्गत राजकीय जूनियर हाईस्कूल पौड़ाकोठार में अध्यापिका यशोदा ने एक बार फिर अंतर्राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अपने खेल कौशल का लोहा मनवाया है। मलेशिया में 2 से 4 दिसम्बर तक आयोजित अंतर्राष्ट्रीय एथलेटिक्स (एशियन)मास्टर्स प्रतियोगिता में उन्होंने हाई जम्प और ट्रिपल जम्प में सिल्वर तथा हर्डल्स में गोल्ड मेडल प्राप्त कर क्षेत्र व राज्य का नाम रौशन किया है। यशोदा की प्रारंभिक शिक्षा जी पी पी कन्या इंटर कालेज व उच्च शिक्षा पी एन जी पी जी महाविद्यालय से हुई है।उनकी माता जी,भाई का परिवार रामनगर लक्ष्मी विहार में रहता है।उनकी छोटी बहन मंजू पाठक पनुवाद्योखन हाईस्कूल में शिक्षिका हैं उनके पति रामनगर पोस्टऑफिस में कार्यरत हैं। वहीं उनके विद्यालय राजकीय जूनियर हाईस्कूल पौड़ाकोठार के बच्चों ने रूद्रपुर में आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिता में टेबल टेनिस में गोल्ड और सिल्वर मेडल हासिल किए।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players