उत्तराखंड में 1500+ शिक्षकों के ट्रांसफर! क्या बोले शिक्षा मंत्री ! | Uttarakhand News

Spread the love

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा विभाग में लंबे समय से लंबित चल रही तबादला प्रक्रिया आखिरकार पूरी हो गई है। विभाग ने राज्य के 1500 से अधिक एलटी और प्रवक्ता संवर्ग के शिक्षकों के बंपर तबादले किए हैं। 1500+ teachers transferred in Uttarakhand इस बड़े प्रशासनिक कदम पर राज्य के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि पूरी स्थानांतरण प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता और तय नियमों के कड़ाई से अनुपालन के साथ संपन्न किया गया है। शिक्षा मंत्री डॉ. रावत ने साफ किया कि तबादला सूची जारी करने में पूरी निष्पक्षता बरती गई है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी स्थानांतरित शिक्षक अनिवार्य रूप से अपने नए तैनाती स्थलों पर कार्यभार ग्रहण करें। मंत्री ने पहले ही चेतावनी दी थी कि बीमारी का झूठा बहाना बनाकर मैदानी क्षेत्रों या सुगम स्थानों पर डटने वाले शिक्षकों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया जाएगा।