Plastic Waste in Kedarnath dham: केदारनाथ धाम समेत यात्रा पड़ाव से अब तक 300 क्विंटल प्लास्टिक कूड़ा जमा किया जा चुका है। कूडे़ को घोड़े खच्चरों के माध्यम से सोनप्रयाग भेजा जा रहा है। ताकि, कूडे़ को कांपैक्टर मशीन से कंपोज कर रीसाइक्लिंग के लिए भेजा जा सके। बता दें कि स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत केदारनाथ धाम और पैदल यात्रा मार्ग पर नगर पंचायत केदारनाथ एवं सुलभ शौचालय के पर्यावरण मित्रों की ओर से लगातार सफाई अभियान चलाया जा रहा है। सफाई व्यवस्था में तीर्थ पुरोहितों और स्थानीय व्यापारियों की ओर से भी सहयोग दिया जा रहा है। अब तक पर्यावरण मित्र 300 क्विंटल से ज्यादा प्लास्टिक कूड़ा एकत्रित कर चुके हैं। प्लास्टिक कूड़े को 100 घोड़े खच्चरों के माध्यम से सोनप्रयाग पहुंचाया जा रहा है। अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जिलाधिकारी के निर्देशन में पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए नियमित सफाई अभियान चलाया जा रहा है। ताकि, केदारनाथ धाम में दर्शन करने पहुंच रहे श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players