3000 पेड़ों पर चला आरा!भानियावाला में सड़क पर उतरे लोग! | Uttarakhand News

Spread the love

भानियावाला–जॉलीग्रांट–ऋषिकेश फोर/सिक्स लेन परियोजना का काम शुरू हो चुका है। इसके लिए देहरादून जिले में भानियावाला से ऋषिकेश के बीच सात मोड़ पर सड़क चौड़ीकरण और पेड़ कटान का काम चल रहा है। बताया जा रहा है कि इसके लिए तीन हजार पेड़ों का कटान किया जाएगा। जिसका विरोध शुरू हो गया है। इसका विरोध कर इतनी संख्या में काटे जा रहे पेड़ों के कटान को लेकर आपत्ति दर्ज कराई है। पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कई संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने परियोजना पर सवाल उठाते हुए पेड़ों की कटाई और वन क्षेत्र पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर चिंता जताई है। समाजसेवी अनूप नौटियाल ने हाईवे के निर्माण पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस हाईवे को चौड़ा करने की कोई वास्तविक आवश्यकता नहीं है। ऋषिकेश से आए कई प्रदर्शनकारियों ने भी इस बात को पुरजोर तरीके से उठाया कि वे अक्सर देहरादून से ऋषिकेश के बीच यात्रा करते हैं, लेकिन उन्हें आज तक इस रोड पर कभी कोई ट्रैफिक जाम नहीं दिखा। ऐसे में बिना जरूरत इतनी भारी संख्या में पेड़ों को काटना पूरी तरह तर्क हीन है।