कर्णप्रयाग हमला केस में 4 निहंग गिरफ्तार, हमले के सभी आरोपी पकड़े गए | Uttarakhand News

Spread the love

बदरीनाथ राजमार्ग पर मंगलवार को स्थानीय लोगों पर तलवारों से हमला करने के मामले में गिरफ्तार चारों निहंगों को पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार को एसीजीएम अदालत में पेश किया। अदालत ने उन्हें 30 जून तक न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। कोतवाली कर्णप्रयाग प्रभारी विनोद थपलियाल ने बताया कि मंगलवार को बदरीनाथ राजमार्ग पर चार निहंगों ने तलवार से चार से अधिक लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। इनमें से एक व्यक्ति का उपचार देहरादून के मैक्स अस्पताल में चल रहा है।

तलवार से मारपीट के आरोपित जसनप्रीत सिंह, अजय सिंह, मनप्रीत सिंह सभी निवासी सोहाना मोहाली, पंजाब और सतविन्द्र सिंह निवासी कुबड्डा सेक्टर-68, थाना फेज-8, मोहाली के खिलाफ धारदार हथियारों से जान से मारने के प्रयास, बीएनएस की धारा 109, 125, 281, 351-2, 351-3 और 25/4 आर्म एक्ट के तहत कर्णप्रयाग में मुकदमा दर्ज कयिा गया था। बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच चारों आरोपितों को न्यायालय में पेश किया गया। अदालत ने चारों को 30 जून तक की न्यायिक अभिरक्षा में पुरसाड़ी जेल भेज दिया है।