राशन कार्ड नियमों में होगा बड़ा बदलाव, APL और अंत्योदय कार्ड की आय सीमा बदलेगी? | Uttarakhand News

Spread the love

उत्तराखंड में राशन कार्ड से जुड़े नियमों में जल्द बदलाव देखने को मिल सकता है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को एपीएल और अंत्योदय राशन कार्ड के लिए निर्धारित आय सीमा की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए एक समिति गठित की जाएगी, जो जिला पूर्ति अधिकारियों के सुझावों के आधार पर नए मानक तय करेगी। वहीं, राशन विक्रेताओं का नवंबर माह से लंबित लाभांश भी एक सप्ताह के भीतर जारी किया जाएगा। सरकार राशन वितरण प्रणाली को पूरी तरह ऑनलाइन करने, राशन विक्रेताओं के बीमा और मृत व्यक्तियों के नाम पर राशन लेने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी भी कर रही है।