रुद्रप्रयाग में देर रात बोलेरो कैंपर खाई में गिरा, अस्पताल ले जाते हुए चालक ने तोड़ा दम

Spread the love

रुद्रप्रयाग में रैंतोली पेट्रोल पंप झिरमौली के समीप बीती शुक्रवार देर रात एक वाहन सड़क से नीचे खाई में गिर गया। रात भर चले रेस्क्यू अभियान में हादसे में घायल एक व्यक्ति बाहर निकाल कर अस्पताल भेजा गया। Rudraprayag Road Accident जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। 12 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि एक बोलेरो कैंपर वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से अलकनंदा नदी में गिर गया है। सूचना मिलते ही चौकी जवाड़ी, कोतवाली रुद्रप्रयाग, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, आपदा नियंत्रण कक्ष, 108 एंबुलेंस एवं जल पुलिस को तत्काल मौके पर रवाना किया गया। सभी संबंधित विभागों की टीमों ने रात में ही घटनास्थल पर पहुंचकर संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग सुरेश चंद्र बलूनी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि बोलेरो कैंपर सीधे नदी में जा गिरा। कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम द्वारा नदी से एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में बाहर निकाला गया, जिसे 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग भेजा गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उक्त व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।