उत्तराखंड में मौसम विभाग की भविष्यवाणी शुक्रवार को गलत साबित हुई। हालांकि, मौसम विभाग ने एक बार फिर शनिवार के लिए बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। आज पहाड़ों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान जताया गया है। मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा और शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। Uttarakhand Weather Forecast आलम यह है कि कोहरा छाए रहने से मैदानी इलाकों की रातें पहाड़ की तुलना में अधिक सर्द हो रही हैं। यही वजह है कि पर्वतीय इलाकों का न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक और मैदानों में सामान्य से कम दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज राज्य के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है, खासकर उच्च हिमालय के 3400 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात होने की संभावना है। वहीं प्रदेश के शेष जिलों का मौसम शुष्क रहने के आसार है। शनिवार के मौसम की बात करें तो मैदानी जिले हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ हिस्साें में घना कोहरा छाए रहने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि पर्वतीय जिले उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है। खासकर 3400 मीटर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने के आसार हैं। आने वाले दिनों की बात करें तो 21 जनवरी तक प्रदेश भर में मौसम का मिजाज कुछ इस तरह ही रहने की संभावना है।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players