दिल्ली-देहरादून ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे पर गणेशपुर के निकट चल रहे टोल प्लाजा के निर्माण के कार्य के दौरान सड़क पर खोदे गये गहरे गड्ढे में कार गिर गई। Accident on Delhi-Dehradun Expressway जिसमें बैठे 5 लोग घायल हो गए। घायलों को देहरादून के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां घायलों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। इसे सड़क निर्माण कंपनी की लापरवाही बताया जा रहा है। जिसने कोई भी चेतावनी संबंधित बोर्ड नहीं लगाया था। एक्सप्रेस-वे से गुजर रहे यात्रियों व निर्माण कंपनी के कर्मचारियों ने हादसे में घायल हुए कार सवारों को निकाल कर उपचार के लिए देहरादून के अस्पताल भिजवा दिया। आसपास के लोगों ने बताया कि इस हादसे से पहले एक बाइक सवार भी इसी गडढ़े में गिर गया था।
दरअसल, दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे 307 पर फोरलेन का निर्माण कार्य चल रहा है। इसी वजह से सड़क के किनारे गहरे गड्ढे खोदे गए हैं। इस दौरान सड़क में खोदे गए गड्ढे की वजह से एक तेज रफ्तार कार गड्ढे में गिर गई। इस दुर्घटना में कार चालक समेत चार लोग सवार थे। देहरादून से दिल्ली जा रही इस टूरिस्ट कार में सवार सभी 5 लोग इस दुर्घटना से गंभीर रूप से घायल हो गए। लोग सवार थे। राहगीरों की मदद से घायलों को गड्ढे से बाहर निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सड़क निर्माण कर रही एनएचएआई की एक कंपनी ने गड्ढे खोदकर उसे बिना किसी संकेतक बोर्ड या सुरक्षा चिन्ह के छोड़ दिया था। अस्पताल में घायलों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। इससे पहले, देहरादून की ओर जा रहा बाइक सवार भी गड्ढे में गिर गया था जिसे हल्की चोट लगी थी।