अल्मोड़ा जिले के रहने वाले युवा इनोवेटर रवि टम्टा ने भारत का पहला Personal Flying Vehicle तैयार करने का दावा किया है। उनके द्वारा विकसित किए गए इस फ्लाइंग व्हीकल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक मशीन को जमीन से ऊपर उठते और हवा में उड़ते हुए देखा जा सकता है। रवि टम्टा ने अपने स्टार्टअप Hapida Sky Private Limited के तहत इस प्रोटोटाइप को तैयार किया है, जिसका नाम HAPIDA SKYNEX रखा गया है। रवि के अनुसार, इस मशीन की पहली टेस्ट फ्लाइट सफलतापूर्वक पूरी की गई है। उन्होंने इसका वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करते हुए इसे भारत में Personal Sky Mobility की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। जानकारी के मुताबिक, HAPIDA SKYNEX एक सिंगल-सीटर पर्सनल फ्लाइंग व्हीकल है, जिसे ड्रोन तकनीक को संशोधित और विकसित करके तैयार किया गया है। अल्मोड़ा में खुले मैदान में इसके परीक्षण के दौरान वाहन को उड़ाया गया। इसकी उड़ान के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं और लोग पहाड़ के इस युवा की तकनीकी प्रतिभा की जमकर सराहना कर रहे हैं।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players