रुद्रप्रयाग में टनल के मुहाने पर पहाड़ी धंसी! निर्माणाधीन सुरंग पर मंडराया खतरा | Uttarakhand News

Spread the love

उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश, बाढ़ और लैंडस्लाइड ने कहर बरपा रखा है। रुद्रप्रयाग की करीब 900 मीटर लंबी टनल उद्घाटन से पहले ही मुश्किल में आ गई है। टनल के बाहरी हिस्से के ऊपर स्थित पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर टूट गया। इससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना ने करोड़ों रुपये की इस महत्वाकांक्षी परियोजना की सुरक्षा और निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।