चारधाम यात्रा 2025 अपने चरम पर है। देश-विदेश के कोने-कोने से श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिए पहुंच रहे हैं। इस बीच बद्रीनाथ धाम ने सोमवार दोपहर बड़ा हादसा टल गया। Helicopter goes out of control in Badrinath Dham यात्रियों को लेकर उड़ान भरते ही हेलीकॉप्टर का नियंत्रण खो गया। हालांकि, समय रहते इस पर काबू पा लिया गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं। हादसा सोमवार दोपहर 12 बजकर 15 मिनट का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार थंबी एविएशन के माध्यम से फाटा हेलीपैड से केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा संचालित की जाती है। सोमवार को थंबी हेलीकॉप्टर यात्रियों को लेकर बदरीनाथ हेलीपैड पहुंचा। यात्रियों को उतारने के बाद अन्य यात्रियों को बैठा कर फाटा के लिए उड़ान भरते समय हेलीकॉप्टर अनियंत्रित हो गया। जिससे एक बड़ा हादसा होने से टला गया। इस घटना को डीजीसीए ने गंभीरता से लिया और थंबी एविएशन की हेली सेवाओं पर जांच पूरी होने तक रोक लगा दी है। अब फाटा से केदारनाथ के लिए थंबी की हेली सेवा का संचालन नहीं होगा। जिन यात्रियों ने केदारनाथ यात्रा के लिए थंबी कंपनी से हेलीकॉप्टर के टिकट बुक कराए हैं। उन्हें दूसरी कंपनी की हेली सेवा में शिफ्ट किया जाएगा।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players