रुड़की में तमंचे के शौक ने पहुंचाया हवालात!दो युवकों से अवैध पिस्टल बरामद!| Uttarakhand News

Spread the love

रुड़की पुलिस ने अवैध हथियारों का शौक रखने वाले दो युवकों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर हवालात पहुंचा दिया है। मुखबिर की सूचना पर मुस्तैद पुलिस टीम ने किसी संभावित वारदात को अंजाम देने से पहले ही घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस ने इनके पास से एक अवैध पिस्टल, एक 32 बोर का तमंचा, दो मैगजीन और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पकड़ा गया एक युवक हथियार को भारी मुनाफे में किसी दूसरे खरीदार को बेचने की फिराक में रेलवे पुल के पास खड़ा था, तभी पुलिस ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की शुरुआती पूछताछ में एक बड़ा खुलासा हुआ है कि दोनों आरोपियों ने ये हथियार एक ही सप्लायर से खरीदे थे। इस इनपुट के बाद पुलिस की टीमें अब उस मुख्य हथियार तस्कर की सरगर्मी से तलाश कर रही हैं जो क्षेत्र में युवाओं को अवैध तमंचे और पिस्टल सप्लाई कर रहा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है और नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों पर पैनी नजर रखी जा रही है।