मौसम अपडेट: बर्फबारी के बाद ऊंचाई वाले इलाकों में बढ़ी ठंड, आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम?

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसम के बदले पैटर्न के चलते तापमान में यह असर देखने को मिल रहा है। वहीं, केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 22 दिसंबर तक प्रदेश भर में मौसम साफ रहेगा।

Share

दिसंबर का आधा महीना गुजर चुका है लेकिन उत्तराखंड के मौसम के मिजाज में बिल्कुल तब्दीली नहीं देखी जा रही है। Uttarakhand Weather Today मौसम शुष्क बना हुआ है। हालांकि राज्य में पिछले दिनों कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी होने से ठंड जरूर बढ़ गई है लेकिन मौसम में आद्रता का नामोनिशान नहीं है। दिन के समय चटक धूप खिलने से हल्की गर्मी महसूस हो रही है लेकिन रात को ठंडी हवाएं हाड़ कंपाती सर्दी का अहसास करा रही हैं। हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में सुबह हल्की धुंध और कोहरा छाने से दुश्वारी बनी हुई है। पहाड़ी क्षेत्रों में भी पाला गिर रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिन मौसम का मिजाज शुष्क बना रह सकता है। ज्यादातर क्षेत्रों में धूप खिली रहने के आसार हैं। हालांकि मैदानों पर हल्की धुंध और कुहासा छाने की संभावना है। बुधवार को भी दून में सुबह हल्की धुंध छायी रही। हालांकि, दिन में चटख धूप खिल गई और हल्की गर्माहट महसूस की गई। शुष्क मौसम के कारण अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई और यह सामान्य से करीब चार डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य बना हुआ है। कई पर्वतीय क्षेत्रों में भी पारा सामान्य अधिक चल रहा है। दिन में धूप राहत दे रही है। जबकि, सुबह-शाम ठिठुरन बनी हुई है। जबकि, बीते मंगलवार शाम को चोटियों पर बर्फबारी होने के बाद आसपास के क्षेत्रों में कंपकंपी बढ़ गई थी।